कौन सा कथन सही है/हैं?

A

पुष्पी पादपों में वाहिनिकी तथा वाहिका जल के स्थानांतरण के लिए मुख्य अवयव हैं

B

अनावृतबीजीयों में, वाहिनिकी मुख्य जल संवहन तत्व होते हैं

C

सहचर कोशिकाएं, चालनी नलिकायों में दाब प्रवणता के अनुरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं

D

ये सभी

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


अनावृतबीजीयों के जाइलम में वाहिकाओं की कमी होती है। वाहिनिकाएं दीर्घित (लम्बी) या नलिकाकार कोशिकाएं होती हैं इसकी कोशिका की भित्ति मोटी तथा लिग्निनी होती है तथा गुहिका शुंडाकार होती हैं। ये मृत और बिना जीवद्रव्य के होती हैं। कोशिका भित्ति की आंतरिक परतों में स्थूलन होते हैं जो रूप में भिन्न होते हैं। पुष्पी पादपों में वाहिनिकी तथा वाहिका जल के स्थानांतरण के लिए मुख्य अवयव हैं। वाहिका एक दीर्घ बेलनाकार नलिका की तरह की संरचना होती है, जो कई कोशिकाओं से बनी होती हैं, जिन्हें वाहिका अवयव कहा जाता है, प्रत्येक की भित्ति लिग्निनी होती है और एक बड़ी केन्द्रीय गुहिका होती हैं। सहचर कोशिकाएं, फ्लोएम मृदूतक के साथ चालनी नलिकाओं में दाब प्रवणता के अनुरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions