Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित में से कौन सा कथन ड्यूटिरोमाइसिटीज के संबंध में सही है?
I. ड्यूटिरोमाइसिटीज को पूर्ण कवक कहा जाता है।
II. उनके लैंगिक अवस्थाओं का अध्ययन करने के बाद ड्यूटिरोमाइसिटीज के सदस्यों को अक्सर ऐस्कोमाइसीटीज या बेसिडियोमाइसिटीज में शामिल कर दिया जाता था।
III. बडी संख्या में ड्यटिरोमाइसिटीज अपघटक होते हैं जो पोषक चक्रण में मदद करते हैं।
IV. उनके कवकजाल पटहीन तथा अशाखित होते हैं।

A

I,II और IV

B

II और III

C

III और IV

D

I,III और IV

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


ड्यूटिरोमाइसिटीज को अपूर्ण कवक कहा जाता है। लैंगिक जनन की विधि उन में नहीं होती है। ड्यूटिरोमाइसिटीज के सदस्यों की लैंगिक अवस्थाओं की खोज के बाद उन्हें अक्सर ऐस्कोमाइसीटीज या बेसिडियोमाइसिटीज में शामिल कर दिया जाता था।ड्यूटिरोमाइसिटीज के सदस्यों में पटीय और शाखित कवक तंतु पाए जाते हैं। कुछ सदस्य मृतजीवी या परजीवी होते हैं जबकि उनमें बड़ी संख्या में करकट के अपघटक होते हैं और खनिज चक्रण में मदद करते हैं। इसके कुछ उदाहरण आल्टरनेरिया, कोलीटोट्राइकम तथा ट्राईकोडर्मा हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions