Doubtnut Promotions Sticky

कंकाल मांसपेशियों में, मांसपेशी बंडल या पूलिकाएँ निम्न के द्वारा संयुक्त रहती हैं -

A

संपट्ट (मुख्य रूप से इलास्टिन तंतुओं का बना होता है)

B

संपट्ट( मुख्य रूप से कोलैजन तंतुओं का बना होता है)

C

अंत:पेशिका (मुख्य रूप से इलास्टिन तंतुओं से बनी होती है)

D

अंत:पेशिका (मुख्य रूप से कोलैजन तंतुओं से बनी होती है)

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


कंकाल मांसपेशियों की संरचना - हमारे शरीर में प्रत्येक कंकाल मांसपेशी अनेक पेशी बंडल (या पूलिकाओं) की बनी होती हैं जो एक सामान्य संपट्ट ( कोलैजनी संयोजी ऊतक स्तर) के द्वारा संयुक्त रहती हैं। प्रत्येक मांसपेशी बंडल, अनेक पेशी तंतुओं का बना होता है। प्रत्येक पेशी तंत् एक जीवद्रव्य झिल्ली द्वारा आवरित होता हैं, जिसे सार्कोलेमा के रूप में जाना जाता है। पेशी तंतु मांसपेशीयों की शारीरीय ईकाई होती है। पेशी तंतु एक संकोशिका (बहुकेन्द्रकी अवस्था) होती है और इसमें जीवद्रव्य (पेशीद्रव्य), अंतर्द्रव्यी जालिका (पेशीद्रव्यी जालिका - कैल्सियम आयन की भंडार ग्रह) और बड़ी संख्या में पेशी द्रव्य में समानांतर रूप से व्यवस्थित तंतु - पेशी तंतु या पेशी तंतुक होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions