Doubtnut Promotions Sticky

एक सूत्रकृमि मेलॉयडोगाइन इंकॉग्नीटा, तंबाकू के पादप की मूलों को संक्रमित करता है और उपज में बृहत् कमी का कारण बनता है। इस संक्रमण को रोकने के लिए एक नवीन रणनीति अपनाई गई जो किस प्रक्रिया पर आधारित थी?

A

RNAi

B

mRNAनिष्क्रियता

C

प्रतिअर्थ RNA प्रौद्योगिकी

D

ये सभी

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


अनेक सूत्रकृमि, मनुष्यों सहित विभिन्न किस्म के पादपों और जंतुओं को परजीवी बनाते हैं। एक सूत्रकृमि मेलॉयडोगाइन इंकॉग्नीटा, तंबाकू पादप के मूलों को संक्रमित करता है और उपज में बृहत् कमी का कारण बनता है। इस संक्रमण को रोकने के लिए एक नवीन रणनीति अपनाई गई जो कि RNA अंतरक्षेप (RNAi) के प्रक्रम पर आधारित थी। RNA कोशिकीय रक्षा की एक विधि के रूप में सभी यूकैरियोटिक जीवों में होती है। इस तकनीक में एक पूरक dsRNA अणु जो mRNA से बंधता है और उसके स्थानांनतरण को रोकता (निष्क्रियता) है, अर्थात इस कारण एक विशेष mRNA की निष्क्रियता को सम्मिलित किया जाता है। इस पूरक RNA का स्रोत, RNA जीनोम या चल आनुवंशिक तत्वों (ट्रांसपोज़न) वाले विषाणु द्वारा संक्रमण से हो सकता है, जो कि एक RNA मध्यक के माध्यम से प्रतिकृति करते हैं। एग्रोबैक्टीरियम संवाहक का उपयोग करते हुए, सूत्रकृमि-विशिष्ट जीन को परपोषी पादपों में प्रवेश कराया जा चुका है। DNA की प्रवेश इस प्रकार करवाया जाता है की परपोषी कोशिकाओं में अर्थ और प्रतिअर्थ दोनों RNA का निर्माण करता है। ये दोनो RNA एक दूसरे के पूरक होते हैं, जो द्वि-रज्जुकीय (dSRNA) का निर्माण करते हैं, जिससे RNAi प्रारम्भ होता है और इस कारण से, सूत्रकृमि के विशिष्ट mRNA को निष्क्रिय हो जाते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions