दिए गए कथनों में से कितने गलत हैं?
A. उदर के निचले भाग के दोनों ओर अंडाशय स्थित होते है।
B. जघन शैल वसामय ऊतकों से बनी एक गद्दी सी होती है जो त्वचा और जघन बालों से ढंकी होती है।
C. प्राथमिक शुक्राणु कोशिकाएँ दूसरे अर्धसूत्री विभाजन को पूरा करती हैं, जिससे दो समान, अगुणित कोशिकाओं की रचना होती हैं जिन्हें द्वितीयक शुक्राणु कोशिकाएँ कहते हैं, जिनमें प्रत्येक में केवल 23 गुणसूत्र होते हैं।
D. द्वितीयक पुटक कणिकामय कोशिकाओं की कई परतों तथा एक नए प्रावरक स्तर से आवृत्त हो जाते हैं, जिसे तृतीयक पुटक कहते हैं।

A

कोई नहीं

B

एक

C

दो

D

तीन

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


कथन C और D गलत हैं।
C. कुछ शुक्राणुजन (प्राथमिक शुक्राणु कोशिकाओं के रूप में जाना जाता है) समय समय पर अर्धसूत्री विभाजन से गुजरते हैं। प्राथमिक शुक्राणु कोशिकाएँ अर्धसूत्री विभाजन-I (न्यूनकारी विभाजन) को पूरा करती हैं और 2 समान आकार की कोशिकाओं को उत्पन्न करती हैं जिन्हें द्वितीयक शुक्राणु कोशिकाएँ (n = 23) कहते हैं। दोनों द्वितीयक शुक्राणु कोशिकाएँ अर्धसूत्री विभाजन-II (सम विभाजन) से गुजरती हैं, जिनमें से प्रत्येक में समान शुक्राणुप्रसू (n) उत्पन्न होते हैं।
D. प्राथमिक पुटक कणिकामय कोशिकाओं और कई परतों तथा एक नए प्रावरक स्तर से आवृत्त होकर द्वितीयक पुटक में बदल जाते हैं। द्वितीयक पटक में निम्नलिखित परिवर्तन होते हैं, जिसके बाद यह जल्दी ही तृतीयक पुटक में बदल जाता है:
I. एक तरल से भरी गुहा का विकास जिसे गह्वर(एंट्रम) कहते हैं।
II. आंतर प्रावरक (आंतरिक) और बाह्य प्रावरक (बाह्य) में प्रावरक स्तर का विभेदन।
III. प्राथमिक अंडक आकार में बढ़ता है, अर्धसूत्री विभाजन-I (असमान विभाजन) को पूरा करता है, जिसके फलस्वरूप वृहत अगुणित द्वितीयक अंडक तथा एक लघु प्रथम ध्रुवीय पिंड की रचना होती है। तृतीयक पुटक परिपक्व पुटक (ग्राफी पुटक) में बदल जाता है।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions