Doubtnut Promotions Sticky

जनसंख्या घनत्व को परिभाषित कीजिए तथा इसको विस्तार पूर्वक समझाइए?

लिखित उत्तर
Verified by Experts

प्रति वर्ग किमी में रहने वाले लोगों की संख्या को जनसंख्या घनत्व कहते हैं। भारत का जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है। बिहार का जनसंख्या घनत्व 1102 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है और यह देश में सबसे अधिक है। दूसरी ओर, अरुणाचल प्रदेश का जनसंख्या घनत्व सबसे कम है और यह 17 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है। भारत की आधी आबादी तो केवल पाँच राज्यों (उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश) में रहती है। भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान में कुल जनसंख्या का केवल 5% हिस्सा रहता है।

|
Updated on:21/07/2023

समान प्रश्न