Doubtnut Promotions Sticky

सूती कपड़ा उद्योग मुख्य रूप से महाराष्ट्र के आस पास ही क्यों स्थित है?

लिखित उत्तर
Verified by Experts

महाराष्ट्र केंद्रों में सूतीवस्त्र उद्योग के विकास के निम्नांकित कारण हैं :- (क) कच्चे माल की प्राप्ति - महाराष्ट्र की काली मिट्टी में बड़ी मात्रा में कपास की खेती होती है। अतः सूती वस्त्र के लिए आसानी से कपास प्राप्त हो जाता है। (ख) जलवायु - ये केंद्र समुद्र के निकट स्थित है जहाँ सम तथा आर्द्र जलवायु धागा कातने तथा चुनने के लिए उपर्युक्त है। (ग) बंदरगाह की सुविधा - उत्तम किस्म के कपास उद्योगों के लिए मशीन विदेशों से आयात करने तथा तैयार माल या सिले-सिलाये सूती कपड़े के निर्यात की सुविधा मुंबई बंदरगाह से प्राप्त होता है। (घ) यातायात एवं शक्ति के साधनों की सुविधा - ये दोनों केंद्र देश के अन्य भागों से रेल सड़क तथ वायुमार्ग द्वारा जुड़े हैं। यहाँ ताप विद्युत तथा जलविद्युत के विकास से शक्ति के साधन उपलब्ध हैं। अतः सूतीवस्त्र उद्योग का विकास यहाँ अधिक हुआ है।

|