Doubtnut Promotions Sticky

फ़्रांस की दास प्रथा पर टिप्पणी कीजिए|

लिखित उत्तर
Verified by Experts

दास प्रथा एक बुरी प्रथा थी जिसमें लोगों को उनकी मर्जी के खिलाफ काम करने को बाध्य किया जाता था| उन्हें किसी सामान की तरह बेचा और खरीदा जाता था। दासों का व्यापार सत्रहवीं सदी में शुरु हुआ था। फ्रांस के व्यापारी मुख्य रूप से अफ्रिका से दास खरीदते थे। दासों को जंजीरों में जकड़ा जाता था और फिर जहाजों में ठूंसकर उन्हें कैरेबियन द्वीपों पर भेजा जाता था। कैरेबियन द्वीपों पर गन्ने, कॉफी और नील की खेती की जाती थी। बोर्दे और नांते जैसे बंदरगाह दास व्यापार के कारण ही फलते फूलते शहर बन गये। जब जैकोबिन के हाथों में सत्ता आई तो उन्होंने फ्रांसीसी उपनिवेशों में दास प्रथा पर प्रतिबंध लगा दिया। नेपोलियन ने दोबारा इस प्रथा को शुरु कर दिया। अंत में 1848 में फ्रांसीसी उपनिवेशों से दास प्रथा समाप्त हुई।

|
Updated on:21/07/2023

समान प्रश्न