मनुष्य के हृदय की संरचना का सचित्र वर्णन करें।
हृदय की संरचना— हृदय का आकार तिकोना होता है। इसका चौड़ा भाग आगे की ओर और सँकरा भाग पीछे की ओर है तथा बाईं तरफ झुका होता है।
हृदय पेरिटोनियम की एक दोहरी झिल्ली के अंदर बंद होता है, जिसे हृदयावरण या पेरीकार्डियम कहते हैं। पेरीकॉर्डियम की दोनों झिल्लियों के बीच की गुहा को पेरीकॉर्डियल गुहा कहते हैं। इस गुहा में पेरीकॉर्डियल द्रव भरा रहता है। यह द्रव हृदय को बाहरी आघातों से तथा हृदय गति के दौरान हृदय और पेरीकॉर्डियल झिल्ली के बीच होनेवाले संभावित घर्षण से बचाता है। मनुष्य तथा मैमेलिया वर्ग के अन्य जंतुओं में चार वेश्म होते हैं जो दायाँ और बायाँ अलिंद या ऑरिकिल तथा दायाँ और दायाँ निलय या वेंट्रिकिल कहलाते हैं तथा ये दोनों एक विभाजिका या सेप्टम के द्वारा एक-दूसरे से अलग होते हैं। इस सेप्टम को अंतराअलिंद भित्ति कहते हैं। दायाँ और बायाँ निलय हृदय के संकरे पश्चभाग में स्थित होते हैं तथा ये एक-दूसरे से अंतराविलय भित्ति के द्वारा अलग होते हैं। दोनों अलिंद की दीवार पतली होती है जबकि निलय की दीवार इनके अपेक्षाकृत ज्यादा मोटी होती है। बाएँ निलय की दीवार दाएँ निलय की दीवार की अपेक्षा तिगुनी या चौगुनी होती है।
दायाँ अलिंद दाएँ निलय में एक छिद्र, जिसे दायाँ अलिंद-निलय छिद्र कहते हैं, के द्वारा खुलता है। इस छिद्र पर एक झिल्ली कपाट पाया जाता है जो रक्त को दाएँ अलिंद से दाएँ निलय में जाने तो देता है, परंतु वापस नहीं आने देता। इसी प्रकार, बायाँ अलिंद बाएँ निलय में बायाँ अलिंद-निलय छिद्र के द्वारा खुलता है। इस छिद्र पर एक झिल्ली कपाट या मिट्रल कपाट होता है जो रक्त को बाएँ अलिंद से बाएँ निलय में जाने देता है, किंतु विपरीत दिशा में वापस नहीं आने देता है।
दाएँ निलय के अगले भाग की बाई ओर से एक बड़ी फुफ्फुस चाप निकलती है। फुफ्फुस चाप के निकलने के स्थान पर तीन अर्धचंद्राकार वाल्व स्थित होते हैं। इस वाल्व के कारण रक्त दाएँ निलय से फुफ्फुस चाप में जाता तो है, परंतु फिर वापस नहीं आ सकता। फुफ्फुस चाप आगे की ओर दाईं ओर बाई फुफ्फुस धमनियों में बँट जाता है जो रक्त को फेफड़ों में ले जाते हैं। बाएँ निलय के अगले भाग के दाएँ कोने से महाधमनी या महाधमनी चाप निकलता है। इस महाधमनी के उद्गम स्थान पर भी तीन अर्धचंद्राकर वाल्व होते हैं जो रक्त को केवल बाएँ निलय से महाधमनी की ओर ही प्रवाहित होने देते हैं। शरीर के सभी भागों (फेफड़ों को छोड़कर) में जानेवाली धमनियाँ महाधमनी चाप से ही निकलती हैं।
दाएँ अलिंद में दो अग्र महाशिराएँ एक पश्च महाशिरा खुलती है जो शरीर के सभी भागों से अशुद्ध रक्त दाएँ अलिंद में लाती हैं। बाएँ अलिंद में फुफ्फुस शिराएँ खुलती हैं जो फेफड़ों से शुद्ध बाएँ अलिंद में लाती है।
Topper's Solved these Questions
- परिवहनBOOK - KIRAN PUBLICATIONCHAPTER - परिवहनEXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
10 Videos
- परिवहनBOOK - KIRAN PUBLICATIONCHAPTER - परिवहनEXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न )
41 Videos
- परिवहनBOOK - KIRAN PUBLICATIONCHAPTER - परिवहनEXERCISE - अभ्यासार्थ प्रश्न ( लघु उत्तरीय प्रश्न)
10 Videos
- नियंत्रण और समन्वय BOOK - KIRAN PUBLICATIONCHAPTER - नियंत्रण और समन्वय EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )
6 Videos
- प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन BOOK - KIRAN PUBLICATIONCHAPTER - प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एव उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )
14 Videos
Similar Questions
निम्नलिखित में कौन अमीनो अम्ल के विखंडन से बनता है ?
View Solutionमानव के परिवहन के लिए उत्तरदायी तन्त्र का नाम लिखें।
View Solutionजीवों में पदार्थों के परिवहन की परिभाषा लिखें।
View Solutionमानव मस्तिष्क का नामांकित चित्र बनाकर इसके कोई दो कार्य लिखिए|
View Solutionइस प्रणाली का पेयजल व्यवस्था (पर्वतीय क्षेत्रों में, मैदानी क्षेत्र अथवा पठार क्षेत्र) से तुलना करें।
View Solutionयुवा क्रांति के शोले' एकांकी में चित्रित पर्यावरण तथा दहेज प्रशा की समस्याओं का वर्णन कीजिए |
View Solution'अट नहीं रही है' कविता के आधार पर वसंत ऋतु की शोभा का वर्णन कीजिए।
View Solutionअथवा 'कारतूस' पाठ के आधार पर वज़ीर अली की चारित्रिक विशेषताओं का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
View Solutionहृदय की बाह्य तथा आंतरिक संरचना|Biology Diagram Series#!#उत्सर्जन तंत्र तथा नेफ्रॉन का चित्र|
View Solutionसूरदास के पहले पद में कृष्ण की किस लीला का वर्णन है ?
View Solutionवसा | वसा का वर्गीकरण | सरल वसा | संयुग्मित वसा | व्युत्पन्न वसा | वर्णन - सरल वसा की संरचना व कार्य
View Solutionप्रोटीन की संरचना | प्रोटीन के प्रकार | ज़्वीटर आयन की संरचना | ग्लाइसिन की संरचना
View Solutionह्रदय की आतंरिक संरचना का चित्र सहित वर्णन
View Solutionकर्ण का परिचय | कर्ण के भाग | कर्ण की बाह्य संरचना
View Solutionगतियों के प्रकार #!#गतियों का वर्णन
View SolutionCCL4 की संरचना|C2H4 की संरचना|C2H2 की संरचना|लुइस संरचना के नियम|Summary
View Solution