Doubtnut Promotions Sticky

विभिन्न प्रकार की ल्यूकोसाइटस का वर्णन करें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

ल्यूकोसाइटस, श्वेत रक्त कणिकायें होती हैं जिनके केंद्र में एक केंद्रक पाया जाता है और ये अमीबीय आकार की होती हैं। ये लाल रक्त कणिकाओं से आकार में बड़ी होती हैं। इसका आकार लगभग 10 माइक्रोमीटर होता है। इनकी संख्या 5000 से 10000 तक होती है प्रति मि. मी.।
ल्यूकोसाइटस के प्रकार- ये दो प्रकार की होती हैं -
(i) कणिकीय श्वेत रुधिर कणिकायें इनके कोशिका द्रव में कणिकायें पायी जाते हैं। ये तीन प्रकार की होती हैं
(अ) न्यूट्रोफिल्स- इनका जीव द्रव्य बहुत महीन कणिकीय होता है। ये उदासीन रंगों द्वारा रंगी होती है। केंद्रक में 3 से 5 कक्ष होते हैं। आयु बढ़ने के साथ कक्षों की संख्या भी बढ़ जाती हैं।
(ब) इयोसाइनोफिल्स- कणिकीय रचनायें बड़ी होती हैं। केन्द्रक द्विकक्षीय होता है और कणिकीय कण लाल रंग से रंगे होते हैं जो अम्लीय डाइ होती है।
(स) वैसोफिल्स- इसमें बड़ी कणिकाओं की संख्या बहुत ही कम और हिपेरिन पाये जाते हैं। केन्द्रक बड़ा होता है जो मिथाइलीन नीले रंग से रंगी जाती है।
(ii) अकणिकीय श्वेत रुधिर कणिकायें इनके कोशिका द्रव में कणिकीय संरचनाएँ नहीं पायी जाती हैं और ये दो प्रकार की होती हैं—1. लिम्फोसाइट्स, 2. मोनो साइट्स।
1.लिम्फोसाइट्स- इनमें बड़ा गोल केंद्रक होता है और एक ओर थोड़ी दबी हुई होती है।
2.मोनोसाइट्स- ये सभी श्वेत रक्त कणिकाओं में बड़ी होती हैं और गुर्दे के आकार का बड़ा केन्द्रक पाया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions