Doubtnut Promotions Sticky

मेण्डल के प्रयोगों से कैसे पता चला कि विभिन्न विकल्पी लक्षण स्वतंत्र रूप से वंशानुगति करते हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मेंडल ने अपने कुछ प्रयोगों में मटर पौधे के दो विकल्पी जोड़ों का अध्ययन करने के लिए संकरण कराया। इसके लिए उन्होंने गोल बीजों वाले लम्बे पौधों एवं झुरींदार बीजों वाले बौने पौधों के बीच संकरण कराया और पाया कि-
(i)F1 पीढ़ी के सभी पौधे लम्बे और गोल बीजों वाले थे। इससे पता चला कि लम्बाई तथा बीज का गोल आकार प्रभावी लक्षण है।
(ii)F2 पीढी में कुछ नये संयोजन प्रदर्शित करते हैं जैसे कुछ पौधे लम्बे परन्तु झुर्रादार बीजों वाले हैं जबकि कुछ पौधे बौने और गोल बीजों वाले हैं।
उपर्युक्त (i) और (ii) दशाओं से यह निष्कर्ष निकलता है कि लम्बाई, बौनापन, बीजों का गोल होना अथवा झुरींदार होना परस्पर स्वतन्त्र लक्षण है। ये स्वतंत्रतापूर्वक वंशानुगत होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions