समजात, समवृत्ति और अवशेषी अंग क्या है? प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दें |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

समजात अंग दो या दो से अधिक जीवधारियों के ऐसे अंग जो उत्पत्ति के आधार पर समान होते हैं परन्तु कार्य के आधार पर भिन्न होते हैं, समजात अंग कहलाते हैं। उदाहरण मनुष्य के हाथ।
समवृत्ति अंग दो या दो से अधिक जीवधारियों के ऐसे अंग जो उत्पत्ति के आधार पर अलग-अलग किन्तु कार्य के आधार पर समान होते हैं, समवृत्ति अंग कहलाते हैं। उदाहरण पक्षी के पंख।
अवशेषी अंग-जीवधारियों में पाए जाने वाले ऐसे अंग जो आवश्यकता और उपयोग के अभाव में मात्र अवशेष के रूप में बचे हुए पाए जाते हैं। अवशेषी अंग कहलाते हैं। उदाहरण— मनुष्य के आँख की निमेशक झिल्ली।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions