Doubtnut Promotions Sticky

100 m भुजा वाले एक वर्गाकार पार्क के भीतर उसकी परिसीमा से लगा 5 m चौड़ा पथ बना हुआ है। पथ का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। ₹ 250 प्रति 10 m 2 की दर से इसको सीमेंट करवाने का व्यय भी ज्ञात कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

दी गई माप से एक कच्ची आकृति बनाते है :-

ocr_image


आकृति मे हम देख सकते है कि 5 चौड़ा पथ बनाने के बाद उसमे अंदर की तरफ एक 90 मीटर वर्गाकार क्षेत्र बचता है।
अतः पथ के क्षेत्रफल के लिए हमे 100 मीटर भुजा वाले वर्ग के क्षेत्रफल मे से 90 मीटर भुजा वाले वर्ग के क्षेत्रफल को घटा देते है।

वर्गाकार पार्क का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा

= 100 × 100

= 10000 m 2

पथ की चौड़ाई को छोड़कर शेष बचे क्षेत्र का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा

= 90 × 90

= 8100 m 2

अतः पथ का क्षेत्रफल = 10000 - 8100 = 1900 m 2

250 रुपए प्रति 10 m 2 पर व्यय होता है।

1 m 2 पर व्यय = 250 10 = 25 रुपए

1900 m 2 पर व्यय = 1900 × 25 = 47500 रुपए

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions