Doubtnut Promotions Sticky

संचरणीय रोग तथा असंचरणीय रोग क्या है ? प्रत्येक के उदाहरण दीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

संचरणीय या संक्रामक रोग- ये ऐसे रोग हैं जो रोगी व्यक्ति से स्वस्थ व्यक्ति में वायु, जल, भोजन, कीट या शारीरिक संपर्क द्वारा फैलते हैं। ये रोग शरीर पर जीवाणु, विषाणु, प्रोटोजोआ या कवक वर्ग के सूक्ष्मजीवों के संक्रमण के कारण होते हैं। इन सूक्ष्मजीवों को रोगाणु भी कहते हैं। रोग के ये कारक सूक्ष्मजीव जिन्हें रोगाणु कहते हैं वायु, जल, भोजन, कीट या शारीरिक संपर्क द्वारा रोगी व्यक्ति से स्वस्थ व्यक्ति में पहुंचते हैं। उदाहरण मलेरिया, रेबीज, फ्लू (इंफ्लुएंजा), एड्स, क्षय रोग, हैजा, टायफॉयड तथा अतिसार संचरणीय रोगों के कुछ उदाहरण हैं। असा एवं बा असंक्रामक रोग-ये ऐसे रोग हैं जो रोगी व्यक्ति से स्वस्थ व्यक्ति में नहीं फैलते। कुछ असंचरणीय रोग पोषक तत्त्वों की शरीर में कमी के कारण होते हैं जिन्हें हीनताजन्य रोग कहते हैं। उदाहरण-क्वाशियोरकोर, मेरास्मस, गलगंड (घोंघा), अरक्तता (एनीमिया), रतौंधी, जीरोप्थैलमिया आदि। कुछ असंचरणीय रोग शरीर के अंगों की कुसक्रिया (असामान्य क्रिया) के कारण होते हैं। उदाहरण-मधुमेह, गठिया, हृदय रोग आदि।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions