Doubtnut Promotions Sticky

फसलों के लिए सिचाई का क्या महत्त्व है

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

सिंचाई कृषि की वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा हम विभिन्न स्रोतों से समय-समय पर खेतों में लगी फसलों के जल की आवश्यकता की पूर्ति करते हैं। ताकि फसल सूखने न पाये और पैदावार अच्छी और भरपूर हो। अच्छी फसल और भरपूर पैदावार के लिये उचित और सामाजिक सिंचाई परम आवश्यक है। भारतीय कृषि मानसून का जुआ है। हमारे देश में अधिकांश कृषि भूमि की सिंचाई वर्षा पर ही आधारित है। जिस वर्ष वर्षा अच्छी और समय पर हुयी तो भरपूर फसल तथा पैदावार होती है। ठीक इसके विपरीत जिस वर्ष अच्छी तथा समय पर वर्षा नहीं होती है फसल तथा पैदावार भी प्रभावित होते हैं। वर्षा की कमी के कारण उसकी सिंचाई के लिये विभिन्न साधनों का उपयोग किया जाता है जिनमें कुआँ एवं नलकूप, नहर जाल, तालाब इत्यादि के जरिये सिंचाई की जाती है। अत: खेती के लिये सिंचाई बहुत ही आवश्यक है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions