Doubtnut Promotions Sticky

खाद्य संसाधन का क्या अर्थ है ? यह कितने प्रकार के होते हैं ? खाद्य सम्पदा के प्रबंधन तंत्र में नियोजन अत्यधिक महत्त्वपूर्ण क्यों है। इसके विभिन्न चरण क्या हैं ?

Text Solution
Verified by Experts

जिन स्रोतों में हमें भोजन (खाद्य पदार्थ) प्राप्त होते हैं, उनहें खाद्य संसाधन कहते हैं। खाद्य संसाधन मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं (i) वनस्पति स्रोत अनाज, दालें, सब्जियाँ, फल, खाद्य, तेल मसाले आदि वनस्पति स्रोतों से प्राप्त खाद्य पदार्थ हैं। (ii) जन्तु स्रोत दूध, मांस, अंडे, मछली आदि जन्तु स्रोतों से प्राप्त खाद्य पदार्थ हैं। नियोजन प्रबन्धन तंत्र का आधार है क्योंकि नियोजन में हम सभी चरणों की एक काल्पनिक रूपरेखा तैयार करते हैं। यदि नियोजन विश्वसनीय आँकड़ों तथा वास्तविक स्रोतों के आधार पर नहीं किया जाएगा तो सम्पूर्ण प्रबन्धन तंत्र व्यर्थ हो सकता है। खाद्य सम्पदा के प्रबन्धन तंत्र में नियोजन के विभिन्न चरण निम्न प्रकार हैं -(i) प्रमुख कृषि फसलों के वार्षिक उत्पादन लक्ष्य निर्धारित करना। (ii) निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए भविष्य में अतिरिक्त सुविधाएँ प्रदान करना। (1) खाद्य उत्पादनों के संग्रहण, लक्ष्यों तथा तंत्र की रूपरेखा बनाना। (iv) समुचित विवरण व्यवस्था सुनिश्चित करना।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions