Doubtnut Promotions Sticky

रासायनिक समीकरण की क्या सीमाएँ हैं ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

रासायनिक समीकरण की निम्न सीमाएँ है.
1. रासायनिक समीकरण से अभिकारकों और प्रतिफलों की भौतिक अवस्था की जानकारी नहीं हो पाती है।
2. रासायनिक समीकरण से पता नहीं चलता है कि अभिक्रिया किन दशाओं में संभव है।
3 . रासायनिक समीकरण अभिक्रिया के वेग के संदर्भ में कोई जानकारी नहीं देता है।
4. अभिक्रिया के फलस्वरूप उत्सर्जित या अवशोषित ऊष्मा की जानकारी रासायनिक समीकरण से नहीं हो पाती है अर्थात समीकरण यह जानकारी नहीं देता है कि अभिक्रिया ऊष्माक्षेपी है या ऊष्माशोषी।
5. रासायनिक समीकरण से इस बात की जानकारी नहीं मिलती है कि अभिक्रियाएँ विस्फोट के साथ हुई या सामान्य रूप से।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions