Doubtnut Promotions Sticky

रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं ? इसकी सीमाओं को लिखें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जब किसी रासायनिक अभिक्रिया में अभिकारक एवं उत्पाद की जगह उनके रासायनिक सूत्रों का उपयोग करते हैं तब उसे रासायनिक समीकरण कहते हैं।
जैसे—जिंक (Zn) तथा तनु गंधकाम्ल (H2SO4) के बीच प्रतिक्रिया करने पर सल्फेट तथा हाइड्रोजन गैस का निर्माण होता है।
इस अभिक्रिया को रासायनिक समीकरण के रूप में अग्रांकित प्रकार से व्यक्त किया जाता है -
Zn+H2SO4िZnSO4+H2
रासायनिक समीकरण की निम्नांकित सीमाएँ हैं
(i) अभिकारकों तथा प्रतिफलों की भौतिक अवस्था (ठोस, द्रव और गैस) की जानकारी नहीं होती है।
(ii) रासायनिक समीकरण से अभिकारकों तथा प्रतिफलों के सान्द्रण का पता नहीं चलता है। (iii) रासायनिक समीकरण यह नहीं बतलाता है कि अभिक्रिया को आरम्भ कराने या उसे चालू रखने के लिए आवश्यक शर्त (उत्तेजक का उपयोग, दाब, ताप आदि) क्या है।
(iv) अभिकारकों के अभिक्रिया करने का दर तथा प्रतिफल बनने के दर की जानकारी रासायनिक समीकरण से नहीं होती है।
(v) रासायनिक समीकरण से पता नहीं चलता है कि अभिक्रिया किस ताप पर हो रही है।
(vi) रासायनिक समीकरण यह बतलाने में असमर्थ है कि अभिक्रिया पूरा होने में कितना समय लगेगा तथा अभिक्रिया उत्क्रमणीय है या अनुत्क्रमणीया

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions