Doubtnut Promotions Sticky

जीवाश्म कैसे बनते हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जीवाश्म ईंधन करोड़ों वर्षों तक पृथ्वी की सतह में गहरे दबे हुए जंतुओं एवं वनस्पति अवशेषों से बने हैं। जीव अवशेष धीरे-धीरे तलछट के नीचे दबकर एकत्रित हो जाते हैं जिससे उन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो पाती। तलछट के आवरण के कारण न तो जीव अवशेषों का ऑक्सीकरण हो पाता है और न ही विघटन। परंतु इसी तलछट के भार के कारण इन अवशेषों में से पानी तथा अन्य वाष्पजन्य पदार्थ निचुड़कर बाहर निकल जाते हैं। अतः जीवाश्म ईंधन ऊर्जा युक्त कार्बन यौगिकों के वे अणु हैं जिनका निर्माण मूलतः सौर ऊर्जा का उपयोग करते हुए वनस्पतियों ने किया था। जीवाश्म ईंधन पृथ्वी की असामान्य प्रक्रियाओं के फलस्वरूप उत्पादित हुए हैं जो पृथ्वी के अंदर करोड़ों वर्षों से परिचालित हो रहे हैं। जीवाश्म ईंधन के उदाहरण हैं-कोयला, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस ।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions