Doubtnut Promotions Sticky

रदरफोर्ड के उस प्रयोग का संक्षिप्त वर्णन करें जिससे किसी परमाणु के नाभिक का पता चलता है।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

रदरफोर्ड ने अपने प्रयोग में रेडियोसक्रिय पदार्थ रेडियम द्वारा तीव्र गति से निकले अल्फा कणों को सोने के पत्तर (Foil) पर प्रहार कराया है।
α-कण का आवेश +2 और द्रव्यमान 4 इकाई होता है। यह वस्तुत: He2+ आयन है। चूंकि α-कणों का द्रव्यमान 4 amu होता है। इस प्रयोग से रदरफोर्ड को निम्नलिखित सूचनायें मिलीं-
(i) अधिकांश α-कण अपने मार्ग से बिना विचलित हुये स्वर्ण पत्तर को पार करके सीधे निकल जाते हैं।
(ii) कुछ α-कण अपने मार्ग से थोड़ा विचलित हो जाते हैं।
(iii) बहुत ही कम α-कण (100000 में से एक कण) टकराकर अपने मार्ग पर पुनः वापस आ जाते हैं।
इस प्रयोग द्वारा रदरफोर्ड ने निम्नलिखित निष काले-
(i) परमाणु में अधिकतर स्थान रिक्त हैं जिसके कारण अधिकतर α-कण उसमें से सीधे निकल जाते हैं।
(ii) धन आवेशित α-कणों का सभी दिशाओं में विचलित होना यह दर्शाता है कि परमाणु के मध्य स्थान पर कोई समान आवेश (धनावेश) उपस्थित है।
(iii) चूंकि स्वर्ण-पत्तर से टकराकर वापस लौटनेवाले α-कणों की संख्या बहुत कम होती है, अत: परमाणु के अंदर उपस्थित धन आवेशित वस्तु का आयन अत्यन्त ही कम होता है।
अतः परमाणु का केंद्र धनावेशित होता है जिसे नाभिक कहा जाता है। उपर्युक्त निष्कर्ष और सूचनाओं के आधार पर रदरफोर्ड ने प्रयोग के दौरान नाभिक का पता लगाया।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions