Doubtnut Promotions Sticky

डाल्टन के परमाणु सिद्धांत की किन्ही पाँच मान्यताओं को लिखें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

डाल्टन के परमाणु सिद्धांत की पाँच मान्यतायें इस प्रकार हैं-
(i) सभी पदार्थ अत्यंत सूक्ष्म कणों से बने होते हैं जिन्हें परमाणु कहते हैं और ये परमाणु खंडित नहीं किये जा सकते हैं।
(ii) किसी भी रासायनिक प्रक्रिया द्वारा परमाणुओं का न तो निर्माण ही किया जा सकता है और न ही नाश, अर्थात परमाणु अनश्वर होते हैं।
(iii) किसी तत्व के सभी परमाणु समान होते हैं, अर्थात् किसी तत्व के सभी परमाणुओं के आकार, द्रव्यमान, रासायनिक गुण आदि सदृश होते हैं।
(iv) विभिन्न तत्वों के परमाणु विभिन्न आकार, द्रव्यमान, रासायनिक गुण वाले होते हैं।
(v) रासायनिक संयोग में विभिन्न तत्वों के परमाणु सरल सांख्यिक अनुपात (1:1, 1:2, 2:3 आदि) में संयोग करते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions