Doubtnut Promotions Sticky

'सरल सूत्र' और 'अणुसूत्र' में क्या अन्तर है? ये दोनों किस प्रकार परस्पर संबंधित हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

सरल सूत्र संकेतों के उस समूह को कहते हैं जो किसी यौगिक के अणु में उपस्थित तत्त्वों के परमाणुओं की संख्या का सरलतम पूर्णांक अनुपात बतलाता है।
जैसे - हाइड्रोजन परऑक्साइड के एक अणु में हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन के दो-दो परमाणु होते हैं और इसका अणुसूत्र H2O2 है, लेकिन इनके अणु में परमाणुओं की संख्या से सरलतम पूर्णांक का अनुपात 1: 1 है। अत: हाइड्रोजन परऑक्साइड का सरल सूत्र HO है।
किसी यौगिक का अणुसूत्र यौगिक के एक अणु में उपस्थित विभिन्न तत्त्वों के परमाणुओं की वास्तविक संख्या बतलाता है। जैसे- जल का अणुसूत्र H2O होता है जो बतलाता है कि जल के एक अणु में हाइड्रोजन के दो तथा ऑक्सीजन के एक परमाणु हैं। यदि हमें एक से अधिक अणुओं को लिखना रहता है तो वह संख्या अणुसूत्र के पूर्व लिखी जाती है। जैसे-2H2O जल के 2 अणु, 3H2O जल के 3 अणु एवं nH2O जल के n अणुओं को प्रदर्शित करता है।
सरल सूत्र तथा अणुसूत्र में संबंध- अणुसूत्र = n× सरल सूत्र जहाँ n एक पूर्णांक संख्या है। n का मान निम्नांकित समीकरण से ज्ञात किया जाता है-
n= -

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions