Doubtnut Promotions Sticky

इस अध्याय में दिए गए सभी परमाणु मॉडलों की तुलना कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

इस अध्याय में दिए गए विभिन्न परमाणु मॉडलों की तुलना निम्नलिखित प्रकार से हैं 
1. टॉमसन के परमाणु मॉडल अनुसार -
(1) परमाणु धन आवेशित गोले का बना होता है और इलेक्ट्रॉन उसमें धंसे होते हैं।
 (2) ऋणात्मक और धनात्मक आवेश परिणाम में समान होते हैं। इसलिए परमाणु वैद्युतीय व से उदासीन होते हैं।
ocr_image
 2. रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल अनुसार -
  (1) परमाणु का केंद्र धनावेशित होता है जिसे नाभिक कहा जाता है। एक परमाणु का लगभग संपूर्ण द्रव्यमान नाभिक में होता है।
 (2) इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर निश्चित कक्षाओं में चक्कर लगाते हैं।
 (3) नाभिक का आकार परमाणु के आकार की तुलना में काफी कम होता है।
3. बोर मॉडल के अनुसार -
(1) इलेक्ट्रॉन केवल कुछ निश्चित कक्षाओं में ही चक्कर लगा सकते हैं, जिन्हें इलेक्ट्रॉन की विविक्त कक्षा कहते हैं।
 (2) जब इलेक्ट्रॉन इस विविक्त कक्षा में चक्कर लगाते हैं, तो उनकी ऊर्जा का विकिरण नहीं होता है। इन कक्षाओं को ऊर्जा स्तर कहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions