Doubtnut Promotions Sticky

एक सामान्य व्यक्ति जल की बचत कैसे कर सकता है? 

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

एक सामान्य व्यक्ति द्वारा जल की बचत करने के उपाय निम्नलिखित हैं -
(1) घरों की छतों पर वर्षा जल को एकत्रित कर उपयोग किया जा सकता है।
(2) घरों में गमलों में ऐसे पौधे लगाओ, जो छायाप्रिय हों। छाया वाले स्थानों पर जल की कम आवश्यकता पड़ती है।
(3) घरों में बगीचे व फूलों की क्यारियों में सुबह व सायं के समय केवल फव्वारे के द्वारा ही जल दें।
(4) दाँत साफ करते समय या शेव करते समय जल के नल को खुला न छोड़कर जल की बचत की जा सकती है।
(5) घरों में ऐसी फ्लश का उपयोग करो, जिसमें एक समय में 5-6 लिटर से अधिक जल खर्च न हो।
(6) जल के पाइपों की लीकेज को तुरंत बंद करवाना चाहिए, अन्यथा जल की बर्बादी होगी।
(7) घरों में नहाने के लिए खुले जल के स्थान पर .शावर. का उपयोग करो, ऐसा करने से 75% जल की बचत होती है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions