Doubtnut Promotions Sticky

जब कोई मोमबत्ती जलती है, तो भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों होते हैं। इन परिवर्तनों की पहचान कीजिए। ऐसे ही किसी ज्ञात प्रक्रम का एक और उदाहरण दीजिए, जिसमें भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों होते हैं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मोमबत्ती के जलने में सबसे पहले मोमबत्ती का मोम पिघलता है फिर वाष्प बनकर जलता है। इस प्रक्रम में मोम का पिघलना एक भौतिक परिवर्तन है क्योंकि मोम को दुबारा ठोस अवस्था में लाया जा सकता है तथा इसमें कोई नया पदार्थ नहीं बनता है।
जब मोम के वाष्प जलते हैं तो धुआँ और कार्बन डाइऑक्साइड गैस उत्पन्न होते हैं जो कि नए पदार्थ हैं। अतः यह प्रक्रम रासायनिक परिवर्तन है।
शुष्क सैलों वाली टॉर्च में बल्ब का जलना एक अन्य उदाहरण है जिसमें भौतिक और रासायनिक दोनों प्रकार के परिवर्तन होते हैं क्योंकि बल्ब का जलना व बुझना एक भौतिक परिवर्तन है, इसमें किसी नए पदार्थ की उत्पत्ति नहीं होती है।
शुष्क सैल से विद्युत की उत्पत्ति उसमें उपस्थित रासायनिक पदार्थ से प्राप्त होती है जो कि एक रासायनिक परिवर्तन है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions