Doubtnut Promotions Sticky

आहार नाल के विभिन्न भागों में पाचन प्रक्रिया का वर्णन करें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

हम विभिन्न प्रकार का भोजन खाते हैं जो उसी पाचन नलिका में से होकर गुजरता है। भोजन का उपचार कर उसे छोटे-छोटे कणों में विभक्त किया जाता है।मुखगुहा में दांत भोजन को चबाते हैं। भोजन के पाचन का आरंभ मुखगुहा से ही आरंभ हो जाता है।
1. मुखगुहा में पाचन मुखगुहा में जिला भोजन का स्वाद चखती है। दाँत भोजन को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ देते हैं, लार ग्रंथियों से लार मुखगुहा में आती है। लार में टाएलिन नामक एंजाइम होता है जो भोजन में विद्यमान स्टार्च को माल्टोज में परिवर्तित कर देता है।
2. ग्रसिका-इसके पश्चात आहार खाद्य नली या ग्रसिका में प्रवेश करता है। ग्रसिका में कोई भी एंजाइम स्रावित नहीं होता। इसके बाद आहार आमाशय में प्रवेश करता है।
3. आमाशय-आमाशय की आंतरिक भित्ति से तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल तथा जठर रस स्रावित होता है
(i) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल माध्यम को अम्लीय बना देता है।
(ii) यह कठोर आहार को कोमल कर देता है।
(iii) यह हानिकारक सूक्ष्मजीवों/जीवाणुओं को मार देता है।
जठर रस में दो एंजाइम होते हैं-
(i) रेनिन-दूध को फाड़ देता है।
(ii) पेप्सिन-आहार में उपस्थित प्रोटीनों को पेप्टॉन में तोड़ देता है।
4. ड्युओडिनम-क्षुद्रांत्र का प्रथम भाग ड्युओडिनम कहलाता है। इसमें दो प्रकार के पाचक रस स्रावित होते हैं। अग्न्याशय से अग्न्याशय रस तथा यकृत से पित्तरस । यकृत से स्रावित पित्तरस एक क्षारीय जूस होता है जो अम्लीय माध्यम को क्षारीय कर देता है। पित्तरस वसा को छोटी-छोटी गोलियों में तोड़ देता है तथा उसे इमलसीकृत कर देता है।
(a) यकृत से स्रावित पित रस एक प्रकार का क्षारीय रस होता है जो माध्यम को अम्लीय से क्षारीय कर देता है। पित वसा के बड़े कणों को छोटे कणों में परिवर्तित कर देता है तथा उसे इम्लसीकृत कर देता है।
(b) अग्न्याशय से स्रावित अग्न्याशय रस में निम्नलिखित तीन एंजाइम होते हैं :
(i) ट्रिप्सिन-यह पेप्टॉन को पेप्टाइड में परिवर्तित कर देता है।
(ii) एमिलेज-यह कार्बोहाइड्रेटस को माल्टोज में परिवर्तित करता है।
(iii) लाइपेज-यह अम्लसीकृत वसा को वसीय अम्ल तथा ग्लिसरॉल में परिवर्तित कर देता है।
5. क्षुद्रांत्र-क्षुद्रांत्र की भित्ति से पाचक रस स्रावित होता है, जिसमें पाँच एंजाइम होते हैं-
(i) पेप्टाइडेज-यह पेप्टाइड को अमीनो अम्ल में परिवर्तित कर देता है।
(ii) लाइपेज-यह शेष वसा को वसीय अम्ल तथा ग्लिसरॉल में परिवर्तित कर देता है।
(iii) सुक्रेज यह सुक्रोज को ग्लूकोज़ में परिवर्तित कर देता है।
(iv) माल्टेज-यह माल्टोज को ग्लूकोज़ में परिवर्तित कर देता है।
(v) लैक्टेज-यह लैक्टोज को ग्लूकोज़ में परिवर्तित कर देता है।
क्षुद्रांत्र की आंतरिक अवस्तर अंगुली जैसी संरचनाएँ बनती हैं जिन्हें दीर्घ रोम कहते हैं जो पाचित भोजन को अवशोषित कर लेती है, जो रक्त में मिश्रित हो जाता है। इस प्रक्रिया को अवशोषण कहते हैं। रक्त पाचित भोजन को परासरण प्रक्रिया द्वारा शरीर की सभी कोशिकाओं तक स्थानांतरित करता है।
6. बृहदांत्र-इसमें आहार का पाचन नहीं होता। इसमें अतिरिक्त पानी को अवशोषित कर लिया जाता है। वर्ण्य पदार्थ गुदे में एकत्रित हो जाते हैं जिसका समय-समय पर बहिःक्षेपण किया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions