मानव नेत्र का सचित्र वर्णन कीजिए तथा नेत्र द्वारा रेटिना पर प्रतिबिम्ब का बनना किरण आरेख द्वारा स्पष्ट कीजिए ।
मानव-नेत्र की संरचना-नेत्र के अग्र भाग को कॉर्निया कहा जाता है, यह पारदर्शक भाग है। इससे होकर प्रकाश नेत्र में प्रवेश पाता है। नेत्र का शेष भाग अपारदर्शक है जिसे स्क्ले रा (S) कहा जाता है। बाहर में सफेद दिखनेवाले भाग के भीतरी काली परत को कोरॉयड (Ch) कहते हैं। कॉर्निया के पीछे रंगीन अपारदर्शक मांसपेशी से बना डायफ्राम आइरिस (I) कहलाता है। आइरिस के बीच में पुतली होती है। आइरिस जिन मांसपेशियों से जुड़ा होता है, उन सिलियरी मांसपेशियों को Cm कहते हैं। इन्हीं मांसपेशियों की सहायता से आइरिस के अभिमुख को घटाया-बढ़ाया जाता है। तेज प्रकाश में आइरिस का अभिमुख संकुचित हो जाता है जिससे नेत्र के भीतर कम परिमाण में प्रकाश जा पाता है और अँधेरे में आइरिस का मुख फैल जाता है जिससे आँख में अधिक परिमाण में प्रकाश प्रवेश पाता है। पुतली के ठीक पीछे एक उत्तल लेंस निलम्बन स्नायुओं (SL) की सहायता से निलंबित रहता है। सिलियरी मांसपेशियों की सहायता से इसे आवश्यकतानुसार मोटा या पतला किया जाता है। इस प्रकार लेंस की फोकस दूरी को निश्चित सीमा तक समंजित किया जाता है। नेत्र-लेंस के पीछे स्थित नेत्रगोलक का अस्तर रेटिना (R) कहलाता है। कॉर्निया और लेंस के बीच के भाग में एक पारदर्शक जलीय घोल नेजोद नामक द्रव भरा रहता है। इसी प्रकार लेंस और रेटिना के बीच एक श्लेषी द्रव भरा होता है, जिसे काचाभ द्रव कहते हैं। रेटिना एक नाजुक सुग्राही झिल्ली होती है, जिसमें बहुत-सी स्नायुकोशिकाएँ रहती हैं। रेटिना पर स्थित अभिग्राही स्नायु अभिग्राही सेल बनाती है। स्नायु सेल मिलकर स्नायु तंतु बनाती है। प्रकाशीय स्नायुएँ मस्तिष्क तक संवेदना को पहुँचाती हैं। पीतबिंदु R पर प्रतिबिंब बनता है। अंधबिंदु B पर बने प्रतिबिंब की संवेदना मस्तिष्क तक नहीं जाती है, क्योंकि यह प्रकाशीय स्नायु नहीं होती है। लेंस के प्रकाश केन्द्र और कॉर्निया के मध्य बिंदु को मिलानेवाली काल्पनिक रेखा को प्रकाशिक अक्ष कहते हैं। रेटिना पर रंग-संवेदी स्नायुएँ रंगों में विभेद बताती हैं। पीतबिंदु के केन्द्र और लेंस के प्रकाशकेन्द्र को मिलानेवाली काल्पनिक रेखा को दृष्टि-अक्ष कहते हैं। नेत्र को समजित कर वस्तु को देखा जाता है। किसी वस्तु की वह अधिकतम दूरी जहाँ पर रखे जाने पर आँख उसको साफ-साफ देख सकती है, उसे दूर बिंदु कहते हैं। स्वस्थ आँख के लिए दूर बिंदु अनंत पर होता है। किसी वस्तु की वह निकटतम दूरी जहाँ पर आँख अधिकतम समंजन क्षमता लगाकर वस्तु को साफ-साफ देख सकती है, उसे निकट बिंदु कहते हैं। निकट-बिंदु की स्पष्ट दर्शन की न्यूनतम दूरी 25 सेमी है।
Topper's Solved these Questions
- BOOK - KIRAN PUBLICATIONCHAPTER - मानव नेत्र : वायुमंडलीय अपवर्तन : वर्ण विक्षेपणEXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (आंकिक प्रश्न)9videos
मानव नेत्र : वायुमंडलीय अपवर्तन : वर्ण विक्षेपण
- BOOK - KIRAN PUBLICATIONCHAPTER - मानव नेत्र : वायुमंडलीय अपवर्तन : वर्ण विक्षेपणEXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न)9videos
मानव नेत्र : वायुमंडलीय अपवर्तन : वर्ण विक्षेपण
- BOOK - KIRAN PUBLICATIONCHAPTER - प्रकाश का परावर्तनEXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (आंकिक प्रश्न)6videos
प्रकाश का परावर्तन
- BOOK - KIRAN PUBLICATIONCHAPTER - विद्युत -धारा का चुंबकीय प्रभाव EXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)10videos
विद्युत -धारा का चुंबकीय प्रभाव
Similar Questions
किसी निकट - दृष्टि दोष से पीड़ित व्यक्ति का दूर बिंदु नेत्र के सामने 80 cm दूरी पर है । इस दोष को संशोधित करने के लिए आवश्यक लेंस की प्रकृति तथा क्षमता क्या होगी ?
48:18View Solutionजब कोई व्यक्ति सूर्य की धूप से अँधेरे सिनेमा हाल में प्रवेश करता है। बताइए कि उसकी आँखें किस प्रकार चीजों को देखने के लिए अपने-आप का व्यवस्थित करती हैं ?
52:16View Solutionएक गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या 20 cm हैI इसकी फोकस दूरी क्या होगी?
49:07View Solutionदिष्ट धारा (D.C.) जनित्र के सिद्धांत, रचना और कार्य को चित्र सहित संक्षेप में वर्णित कीजिए।
51:28View Solutionप्रकाश | प्रकाश का परावर्तन | समतल दर्पण | समतल दर्पण द्वारा प्रतिबिम्ब का बनना
27:16View Solutionअवतल दर्पण द्वारा प्रतिबिम्ब बनना
47:38View Solutionउत्तल दर्पण द्वारा प्रतिबिम्ब बनना
40:01View Solutionसमतल दर्पण | समतल दर्पण द्वारा प्रतिबिम्ब का बनना | गोलीय दर्पण का परिचय
34:08View Solutionउत्तल लेंस द्वारा प्रतिबिम्ब का बनना | भाग 1
51:59View Solutionउत्तल लेंस द्वारा प्रतिबिम्ब का बनना भाग -2
41:44View Solutionमानव नेत्र पर महा Quiz
43:23View Solutionदर्पण का परिचय |समतल दर्पण के द्वारा प्रतिबिम्ब का बनना
54:09View Solutionमानव नेत्र तथा दृष्टि दोष|अच्छे प्रश्न
51:23View Solutionमहत्वपूर्ण Topics का Discussion |मानव नेत्र की संरचना #!#आधारित प्रश्न
50:37View Solutionमहत्वपूर्ण Topics का Revision |मानव नेत्र तथा दोषों पर आधारित प्रश्न
28:34View SolutionTARGET90|मानव नेत्र तथा रंग बिरंगा संसार का REVISION
47:48View Solution