Doubtnut Promotions Sticky

रुधिर के संघटन का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

रुधिर एक तरल संयोजी ऊतक है। इसके निम्नलिखित घटक होते हैं -
I. कोशिकाएँ-ये तीन प्रकार की होती हैं -
ocr_image
1. लाल रुधिर कोशिकाएँ (RBC) इनमें हीमोग्लोबिन होता है। मनुष्य में हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड का वाहक होता है।
2. श्वेत रुधिर कोशिकाएँ (WBC) ये कोशिकाएँ अमीबा के आकार की होती हैं। ये कोशिकाएँ हानिकारक जीवाणुओं और मृत कोशिकाओं को अंतर्ग्रहण करके उन्हें नष्ट कर देती हैं।
3. पट्टिकाणु (प्लेटलेट्स) कणिकाएँ (Platelets)-ये चोट लगने के समय रुधिर का थक्का जमाने में मदद करती है जिससे मूल्यवान तरल रुधिर की हानि नहीं हो पाती।
II. प्लैज्मा-यह रुधिर का तरल भाग है जो हल्के पीले रंग का होता है। यह रक्त कोशिकाओं का माध्यम अर्थात् आधार है। कोशिकाओं का पोषण प्लैज्मा से होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions