Doubtnut Promotions Sticky

ग्रीन हाउस प्रभाव (हरित गृह प्रभाव) का विवरण दीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पृथ्वी सूर्य से विभिन्न तरंगदैर्यों का प्रकाश प्राप्त करती है। वातावरण की ओजोन परत पराबैंगनी विकिरणों को सोखकर अन्य तरंगदैर्यों को जाने देती है, परंतु पृथ्वी की सतह पर पड़ने वाले प्रकाश में से कुछ भाग अवरक्त प्रकाश के रूप में परावर्तित होकर वापिस चला जाता है। C O 2 के अणुओं में पृथ्वी की सतह से परावर्तित अवरक्त विकिरणों को सोख लेने की क्षमता है। अतः वातावरण में उपस्थित कार्बन-डाइऑक्साइड किसी कंबल के समान अवरक्त प्रकाश को ग्रहण कर सकती है, जिसके कारण वातावरण गर्म हो जाता है। वातावरण के इस प्रकार गर्म होने को ग्रीन हाउस प्रभाव या पौधा घर प्रभाव कहते हैं।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions