Doubtnut Promotions Sticky

वायु प्रदूषण और जल प्रदूषण रोकने के उपायों पर प्रकाश डालें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जल प्रदषण के कारण-सर्वेक्षण करने पर विद्यार्थी जल प्रदषण के निम्नलिखित कारण पााँगे-
(1) खले मैदानों तथा जल-स्रोतों के निकट मल-मूत्र त्यागना, जिससे यह मल-मूत्र वर्षा द्वारा जल-स्रोतों में मिल जाता है।
(2) कारखानों से निकले अपशिष्ट पदार्थों को जल-स्रोतों में मिलाना।
(3) नालियों के जल को जल स्रोत में मिलने देना।
(4) कृषि में प्रयुक्त कीटनाशक व उर्वरक वर्षा के जल के साथ बहकर जल स्रोत में मिल जाते हैं।
(5) जल-स्रोतों में मनुष्य तथा पशुओं का स्नान करना।
(6) जल-स्रोतों में कपड़े धोना।
(7) जल-स्रोतों में पॉलिथीन तथा अन्य ठोस अपशिष्ट डालना।
जल प्रदूषण दूर करने के उपाय-उपरोक्त जल प्रदूषण के कारणों को हम निम्नलिखित उपायों द्वारा दूर कर सकते हैं-
(1) मल-मूत्र को खुले में त्यागने की बजाए सीवरेज व्यवस्था का प्रयोग करना चाहिए।
(2) कारखानों से निकले अपशिष्ट पदार्थों को जल-स्रोतों में मिलाने से पहले उपचारित करके रसायनों को दूर कर देना चाहिए।
(3) नालियों के जल को जल-स्रोतों में मिलाने से पहले उपचारित करना चाहिए।
(4) कृषि में कम-से-कम कीटनाशक व उर्वरक डालने चाहिएँ।
(5) जल-स्रोतों में स्नान नहीं करना चाहिए।
(6) जल-स्रोतों के निकट कपड़े नहीं धोने चाहिएँ।
(7) जल-स्रोतों में ठोस अपशिष्ट नहीं डालने चाहिएँ, बल्कि उन्हें गड्ढे में दबाकर खाद बनानी चाहिए।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions