Doubtnut Promotions Sticky

पेट्रोलियम से प्राप्त पदार्थों के नाम व उनके उपयोग लिखो।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पेट्रोलियम से प्राप्त पदार्थों के नाम व उपयोग निम्नलिखित हैं
1. पेट्रोलियम गैस इसका उपयोग घरेलू ईंधन के रूप में किया जाता है।
2. गैसोलीन (पेट्रोल)-इसका उपयोग मोटर ईंधन के रूप में किया जाता है।
3. केरोसीन (मिट्टी का तेल)-इसका उपयोग घरेलू ईंधन के रूप में तथा प्रकाश करने के लिए किया जाता है।
4. गैस तेल तथा डीजल तेल-गैस तेल उद्योगों में भट्ठी ईंधन तथा डीजल तेल बसों, ट्रकों तथा डीजल इंजनों के ईंधन के रूप में उपयोग किया जाता है।
5. स्नेहक तेल-इसका उपयोग विभिन्न मशीनों के पुजों में स्नेहक के रूप में किया जाता है।
6. वैसलीन-इसका उपयोग त्वचा को मुलायम रखने के लिए किया जाता है।
7. पैराफिन वैक्स-इसका उपयोग मोमबत्ती तथा पॉलिश बनाने हेतु किया जाता है।
8. एस्फाल्ट-इसका उपयोग सड़कों के निर्माण व कई अन्य कार्बनिक पदार्थों के निर्माण में किया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions