Doubtnut Promotions Sticky

जंग. लगने से क्या अभिप्राय है? हम लोहे की वस्तुओं को जंग लगने से किस प्रकार बचा सकते हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

लौह धातु की बनी वस्तुओं की सतह पर भूरे रंग की पाउडरी परत का बनना, जंग लगना कहलाता है। जंग का रासायनिक सूत्र Fe2O3.xH2O है। जंग लोहे की ऑक्सीजन के साथ क्रिया जो नमी की उपस्थिति में होती है, के परिणामस्वरूप लगता है।
लोहे की वस्तुओं को जंग से बचाने के उपाय
(i) लोहे की वस्तुओं पर पेंट करके।
(ii) ताँबे का विद्युत लेपन करके।
(iii) जिंक धातु के द्वारा लोहे का यशदलेपन करके।
(iv) लोहे की मिश्र धातुएँ, जैसे स्टेनलेस स्टील, क्रोम स्टील, निकल स्टील आदि बनाकर।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions