Doubtnut Promotions Sticky

 भंडार गृहों (गोदामों) में अनाज की हानि कैसे होती है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

भंडार गृहों में अनाज को हानि पहुँचाने वाले कारक निम्नलिखित हैं -
(क) जैविक कारक -
1. कृतक, पक्षी तथा अन्य जंतु - चूहे, गिलहरी आदि खेतों, घरों तथा गोदामों में रखे खाद्यान्नों को हानि पहुँचाते हैं। इनके बालों, पंखों तथा मल-मूत्र से खाद्यान्नों को नुकसान पहुँचता है।
2. सूक्ष्मजीव - विभिन्न जीवाणु तथा फफूंदी खाद्यान्नों में रासायनिक परिवर्तन के फलस्वरूप उनकी संरचना में परिवर्तन कर देते हैं और इस प्रकार ये अनाज को हानि पहुंचाते हैं।
3. कीट - कई प्रकार के कीट कच्चे खाद्यान्न, जैसे अनाज, दालों आदि को क्षति पहुँचाते हैं। वे इन्हें अपने मल-मूत्र से दूषित कर देते हैं।
4. एंजाइम - ये जैव उत्प्रेरक हैं, जो कोशिकाओं में पाए जाते हैं। ये अधिक समय तक भंडारित किए गए फल, सब्जियों आदि को खराब कर देते हैं।
(ख) अजैविक कारक - भंडारित अनाज को हानि पहुँचाने वाले अजैविक कारक निम्नलिखित हैं -
1. नमी - भंडारण करते समय खाद्य पदार्थ में अधिक नमी नहीं होनी चाहिए। खाद्य पदार्थ में नमी की मात्रा उसके भार के 14% से अधिक नहीं होनी चाहिए। खाद्यान्नों में अधिक नमी होने पर -
(1) इसके दानों का आकार बढ़ जाता है।
(2) सूक्ष्मजीव तथा एंजाइम बहुत अधिक सक्रिय हो जाते हैं।
(3) कीटों द्वारा संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है।
(4) नमी वाली वायु में फफूंदी आदि के उगने की संभावना अधिक होती है।
2. तापमान - कम ताप पर एंजाइम, कीट तथा अन्य सूक्ष्मजीव अधिक सक्रिय नहीं होते। इस कारण विकारी खाद्य पदार्थों को शीत भंडारों में रखते हैं।
3. भंडारण के लिए बर्तन - भंडारण में प्रयुक्त वर्तन सीसा, धातु या तांबे के बने हुए नहीं होने चाहिएँ, क्योंकि ये विषैले होते हैं तथा इनसे खाद्यान्न के विषाक्त होने की संभावना बढ़ जाती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions