Doubtnut Promotions Sticky

अपने आपको सुरक्षित रखने के लिए प्राणियों में अनुकूलन कैसे होता है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

अपने आपको सुरक्षित रखने के लिए प्राणी निम्नलिखित प्रकार से अनुकूलन करते हैं -
(1) कुछ जंतु शरीर की संरचना को वातावरण के अनुकूलित कर अपने आपको सुरक्षित रखते हैं।
(2) भोजन संबंधी आदतों के द्वारा अपने आपको सुरक्षित रखने में सक्षम होते हैं। जैसे मांसाहारी, शाकाहारी या फिर सर्वाहारी।
(3) कुछ जंतु वातावरण के प्रकोप से बचने के लिए प्रयास करते हैं, जेसे पक्षियों में।
(4) शरीर का रंग बदलकर कुछ जंतु अपने शत्रुओं से अपनी रक्षा करते हैं, जैसे घास का टिडा, गिरगिट आदि।
(5) शीतनिद्रा या ग्रीष्मतंद्रा भी जंतुओं को सुरक्षित रखने में सहायक हैं।
(6) बिना जहर की तितली वाइसराय, जहरीली तितली मनोहर की नकल कर अपने आप को सुरक्षित रखती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions