Doubtnut Promotions Sticky

एक-कोशिक एवं बहुकोशिक जीवों की जनन पद्धति में क्या अंतर है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

एक-कोशिक जीवों में जनन सामान्यतः अलैंगिक जनन द्वारा होता है। इसकी विभिन्न विधियाँ निम्नलिखित प्रकार से हैं-द्विखंडन, बहुखंडन, मुकुलन, समसूत्री विभाजन, असमसूत्री विभाजन। यह एकल पैतृक होता है। नोट-इन एक-कोशिक जीवों में अधिकतर में लैंगिक जनन भी होता है।
बहुकोशिक जीवों में अधिकतर में लैंगिक जनन होता है। यह द्वि-पैतृक होता है तथा इसमें युग्मक बनने तथा उनके संयोग करने की आवश्यकता भी पड़ती है। उनमें युग्मकों के बनने के लिए गौनेड, युग्मकजननी (Gametangia) की आवश्यकता होती है। नोट-बहुकोशिक जीवों में पौधों, निम्न प्रकार के अकशेरुकियों में अलैंगिक जनन भी होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions