Doubtnut Promotions Sticky

जनन कितने प्रकार का होता है? उत्तर-जनन दो प्रकार का होता है

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

लैंगिक जनन-नर तथा मादा का युग्मक की सहायता से संतान उत्पन्न करने की क्रिया को लैंगिक जनन कहते हैं। नर के शुक्राणु व मादा के अंडाणु मिलकर युग्मनज बनाते हैं जिससे भ्रूण तथा भ्रूण से जीव बनता है। उदाहरण-पक्षी, मनुष्य, मेंढक आदि।
अलैंगिक जनन-बिना नर तथा मादा युग्मकों के संतान उत्पन्न करने की क्रिया को अलैंगिक जनन कहते हैं। इस क्रिया में पौधे के किसी भाग में विशेष परिवर्तन आकर बीजाणु बनते हैं। जो अनुकूल वातावरण में नए पौधे को जन्म देते हैं। इसमें नर युग्मक तथा मादा की आवश्यकता नहीं होती। उदाहरण-अमीबा, स्पंज, मूंगे, म्यूकर आदि।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions