Doubtnut Promotions Sticky

हीरे तथा ग्रेफाइट की संरचनाओं का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

किसी एक ही रासायनिक तत्व के विभिन्न भौतिक रूपों को अपररूप कहा जाता है। ग्रेफाइट, हीरा तथा फुलेरीन कार्बन के महत्वपूर्ण अपररूप हैं।
(i) हीरा व ग्रेफाइट की संरचना कीस व ग्रेफाइट दोनों कार्बन परमाणुओं से मिलकर बने होते हैं। दोनों में अंतर केवल यह है कि कार्बन परमाणु एक-दूसरे से किस प्रकार आबंधित है। हीरे में प्रत्येक कार्बन परमाणु अन्य चार कार्बन परमाणुओं से आबंध बनाकर एक पक्की 3D संरचना बनाता है। ग्रेफाइट में प्रत्येक कार्बन परमाणु अन्य तीन कार्बन परमाणुओं के साथ एक ही प्लेन (तल) में घटभुजाकार ढंग से जुड़े होते हैं। इनमें से एक आनंच द्विआध होता है जिससे कार्बन की चार संयोजकता संतुष्ट रहती है। ग्रेफाइट की संरचना में षटभुजाका कार्बन के परमाणुओं की परतें एक-दूसरे पर रखी होती हैं।
ocr_image
(ii) फुलेरीन की संरचना-फुलेरीन कार्बन के अपररूपों का एक अलग-सा प्रकार है। इनमें से सर्वप्रथम C-60 का पता लगा था, जिसमें कार्बन परमाणु एक फुटबॉल की आकृति के रूप में व्यवस्थित रहते हैं। क्योंकि इनकी आकृति डिजाइन अमेरिकी आर्किटेक्ट बकमिंस्टर फुलर के डिज़ाइन किए हुए जियोडेसिक गुंबद के समान लगते हैं, इसलिए इन्हें फुलेरीन का नाम: दिया गया है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions