Doubtnut Promotions Sticky

परिनालिका चुंबक की भाँति कैसे व्यवहार करती है? क्या आप किसी छड़-चुंबक की सहायता से किसी विद्युत- धारावाही परिनालिका के उत्तर ध्रुव तथा दक्षिण ध्रुव का निर्धारण कर सकते हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

परिनालिका चुंबक की भाँति कार्य करती है।
ocr_image
धारावाही परिनालिका के चारों ओर चित्र में चुंबकीय क्षेत्र/बल रेखाओं के पैटर्न को दर्शाया गया है। इन क्षेत्र रेखाओं की तुलना छड़ चुंबक के चारों ओर क्षेत्र रेखाओं से कीजिए।
परिनालिका का एक सिरा चुंबकीय उत्तरी ध्रुव की भाँति तथा दूसरा सिरा दक्षिण ध्रुव की भाँति कार्य करता है। परिनालिका के अंदर क्षेत्र रेखाएँ सीधी समांतर रेखाओं के रूप में उपस्थित होती हैं। यह प्रदर्शित करता है कि परिनालिका के अंदर सभी बिंदुओं पर चुंबकीय क्षेत्र समान होता है। परिनालिका के अंदर चुंबकीय क्षेत्र समान (समांगी) है।
हाँ, हम छड़ चुंबक की सहायता से उत्तरी तथा दक्षिण ध्रुव ज्ञात कर सकते हैं।
छड़ चुंबक तथा परिनालिका को स्वतंत्रतापूर्वक लटकाइए उन्हें स्थिर होने दें। परिनालिका का वह सिरा जो छड़ चुंबक के उत्तरी ध्रुव की ओर या उसी दिशा में संकेत करता है, उत्तरी ध्रुव कहलाता है। परिनालिका का दूसरा सिरा जो छड़ चुंबक के दक्षिण ध्रुव की ओर संकेत करता है वह उसका दक्षिण ध्रुव कहलाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions