Doubtnut Promotions Sticky

गशा हमारे देश की प्रमुख समस्या बन चुकी है। इसके कारण
प्रतिदिन अनेक घर बर्बाद हो रहे हैं। असमय ही कितने बच्चे
अनाथ हो रहे हैं, कितनी महिलाएँ विधवा हो रही हैं। नशा करने
वालों का जीवन बहुत अल्प होता है। राजा-महाराजा और श्रेष्ठ-वर्ग,
सृष्टि के आरम्भ से राजकीय पेय के नाते सुरा का उपयोग करते
रहे हैं। राजकीय पेय जब जनता जनार्दन के मध्य पहुँचा, तो वही
परिणाम हुआ जो बंदर के हाथ मणिमाल लगने पर होता है।
भारतीय गरीब और मध्यवर्गीय जनता जीयन को दैनंदिन ऊहापोह
से तंग थी। उसे न दो समय का भरपेट भोजन मिलता था, न तन
ढंकने के लिए वस्त्र और न रहने को मकान। दैनंदिन जीवन की
निराशा और गम को कम करने के लिए उसने सुरा को अपनाया।
निराशा के अंधकार को सुरा में डुबा देना चाहा। मगर नशे की
मस्ती में वह अपने को सुखी अनुभव करने लगा व धीरे-धीरे
सुरापान एक व्यसन बन गया।
गरीबों मे सुरा को क्यों अपनाया ?

A

गम कम करने के लिए

B

मारपीट के लिए

C

भीख माँगने के लिए

D

दिखावा करने के लिए

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A

Doubtnut Promotions Banner
|