Doubtnut Promotions Sticky

भारतवर्ष में कभी भी भौतिक वस्तुओं के संग्रह को बहुत अधिक
महरच नहीं दिया है, उसकी दृष्टि से मनुष्य के भीतर जो महान्
आंतरिक तत्त्व स्थिर भाय से बैठा हुआ है, वही चरम और परम है।
लोभ-मोह, काम-क्रोध आदि विकास मनुष्य में स्वाभाविक रूप से
विधमान रहते हैं, पर उन्हें प्रधान शक्ति मान लेना और अपने मन
तथा बुद्धि को उन्हीं के इशारे पर छोड़ देना बहुत निकृष्ट आचरण
है। भारतवर्ष ने कभी भी उन्हें उचित नहीं माना, उन्हें सदा संयम
के बंधन से बाँधकर रखने का प्रयत्न किया है। परन्तु भूख की
उपेक्षा नहीं की जा सकती, बीमार के लिए दवा की उपेक्षा नहीं
की जा सकती, गुमराह को ठीक रास्ते पर ले जाने के उपायों की
उपेक्षा नहीं की जा सकती।
हुआ यह है कि इस देश के कोटि-कोटि दरिद्रजनों की हीन
अवस्था को दूर करने के लिए ऐसे अनेक कायदे-कानून बताए गए
हैं जो कृषि, उद्योग, वाणिज्य, शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति को
अधिक उन्नत और सुचारु बनाने के लक्ष्य से प्रेरित है, परन्तु जिन
लोगों को इन कार्यों में लगना है, उनका मन सब समय पवित्र
नहीं होता। प्रायः ही ये लक्ष्य को भूल जाते हैं, और अपनी ही
सुख-सुविधा की ओर ज्यादा ध्यान देने लगते हैं।
बीमार के लिए किसकी उपेक्षा नहीं की जा सकती ?

A

भोजन

B

भूख

C

पानी

D

दवा

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D

Doubtnut Promotions Banner
|