Doubtnut Promotions Sticky

उससे ही विमुग्ध हो नभ में चंद्र विहँस देता है।
वृक्ष विविध पत्तों पुष्पों से तन को राज लेता है।
पक्षी हर्ष सँभाल न सकते मुग्ध चहक उठते हैं।
फूल साँस लेकर सुख की सानन्द महक उठते हैं।
प्रस्तुत पंक्तियों के कवि कौन हैं?

A

रामनरेश त्रिपाठी

B

निर्मला पुतुल

C

सुमित्रानंदन पंत

D

भवानी प्रसाद मिश्र

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Practice Problems

  • Question 1 - Select One

    उससे ही विमुग्ध हो नभ में चंद्र विहँस देता है।
    वृक्ष विविध पत्तों पुष्पों से तन को राज लेता है।
    पक्षी हर्ष सँभाल न सकते मुग्ध चहक उठते हैं।
    फूल साँस लेकर सुख की सानन्द महक उठते हैं।
    वृक्ष अपने तन का श्रृंगार किससे करता है?

    Aपत्तों से
    Bपुष्पों से
    Cडालों से
    Dपत्तों-पुष्पों से
  • Question 1 - Select One

    उससे ही विमुग्ध हो नभ में चंद्र विहँस देता है।
    वृक्ष विविध पत्तों पुष्पों से तन को राज लेता है।
    पक्षी हर्ष सँभाल न सकते मुग्ध चहक उठते हैं।
    फूल साँस लेकर सुख की सानन्द महक उठते हैं।
    'फूल साँस लेकर सुख की सानन्द महक उठते हैं' में कौन-सा अलंकार है?

    Aउपमा
    Bरूपक
    Cभानयीकरण
    Dपदमैत्री
  • Question 1 - Select One

    मेरे घर में पाँच जोड़ी आँखें हैं
    माँ की आँखें पड़ाव से पहले ही
    तीर्थ यात्रा की बस के
    दो पंचर पहिए हैं।
    पिता की आँखें
    लोहसाँय की ठंडी शलाखें हैं
    बेटी की आँखें मंदिर में दीवट पर '
    जलते घी के
    दो दिए हैं।
    प्रस्तुत पंक्तियों के कवि.कौन है?

    Aधूमिल
    Bनरेन्द्र शर्मा
    Cश्रीकांत वर्मा,
    Dनागार्जुन
  • Question 1 - Select One

    वे कह रहे थे- “मैं आज मनुष्य को एक घने अंधकार में देख रहा हूँ। उसके भीतर कुछ बुझ गया है। यह युग की अंधकारमय है। यह सर्वग्राही अंधकार संपूर्ण विश्व को अपने उदर में छिपाए है। आज मनुष्य इस अंधकार से घबरां उठा है। वह पथभ्रष्ट हो गया है। आज आत्मा में भी अंधकार है। अंतर की आँखें ज्योतिहीन हो गई हैं। वे उसे भेद नहीं पातीं। मानव-आत्मा अंधकार में घुटती है। । मैं देख रहा हूँ, मनुष्य की आत्मा भय और पीड़ा से त्रस्त है।
    प्रस्तुत पंक्तियों के लेखक कौन हैं ?

    Aप्रेमचंद
    Bरांगेय राघव,
    Cहरिशंकर परसाई
    Dसुधा अरोड़ा
  • Question 1 - Select One

    प्रभु के दिए हुए सुख इतने हैं विकीर्ण धरती पर, भोग सकें जो उन्हें जगत में कहाँ अभी इतने नर? सब हो सकते तुष्ट, एक-सा सब सुख पा सकते हैं,चाहें तो पल में धरती को स्वर्ग बना सकते हैं।
    प्रस्तुत गद्यांश में किस वर्ग के अधिकारों की बात की गयी है?

    Aसमृद्ध वर्ग के
    Bशोषित वर्ग के
    Cमजदूर वर्ग के
    Dइनमें से कोई नहीं
  • Question 1 - Select One

    प्रभु के दिए हुए सुख इतने हैं विकीर्ण धरती पर, भोग सकें जो उन्हें जगत में कहाँ अभी इतने नर? सब हो सकते तुष्ट, एक-सा सब सुख पा सकते हैं,चाहें तो पल में धरती को स्वर्ग बना सकते हैं।
    कहाँ अभी इतने नर' पंक्ति से कवि का क्या अभिप्राय है?

    Aमनुष्यों की संख्या कम है
    Bसुख-संसाधन अधिक हैं
    Cधरती पर मौजूद मनुष्यों के लिए पर्याप्त संसाधन है
    Dइनमें से कोई नहीं
  • Question 1 - Select One

    सभ्यता के पुराने दस्तावेज के रूप में खण्डहरों व भूमिगत सामग्रियों को देखा जाता है। जब व्यक्ति अपने आपको सामाजिक जीवन में ढालने लगा, तब से वह समय एकता में प्रदर्शित होता है। इस प्रदर्शन की सीमा को हड़प्पा व मोहनजोदडो से प्राप्त वस्तुओं से जान सकते हैं उनकी अभिव्यक्ति रहन-सहन, मोहरों, सिक्कों एवं बने-बनाए पक्के व अधपके खिलौनों से जान सकते हैं। उनकी धार्मिक भावना के रूप में कुण्ड की प्राप्ति हुई है, जिससे उनकी धार्मिक संवेदनाओं को जान सकते हैं। लेकिन प्राकृतिक आपदाओं में ढहती सभ्यताओं की कहानी, जमीन में धंसे समय के काल को खोद कर देख सकते हैं। इससे इतिहास की टूटी कड़ियों का पता चलता है। इससे यह भी पता चलता है कि कैसे नगरीय सभ्यता के स्थान पर ग्रामीण सभ्यता का विकास होता है। यह वैदिक युग में हुआ और इसी सभ्यता में भाषा की उपलब्धि हासिल हुई, जिसको संस्कृत के रूप में जाना जाता है। वैदिक युग में मानव ने जंगल से निकल ग्रामीण संस्कृति का निर्माण किया तथा समाज ने प्राकृतिक रूपों को ही अपने इष्ट के रूप में स्वीकारा, जिसकी अभिव्यक्ति ऋग्वेद के रूप में मिलती है। भाषा की यह वृत्ति केवल भारतभूमि पर ही सम्भव नहीं हुई, बल्कि विश्व के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिलती है।
    संस्कृत भाषा की प्राथमिक जीवित रचना के रूप में ऋग्वेद का शास्त्रीय संस्कृत भाषा का सम्बन्ध है। संस्कृत भाषा अपनी समस्त स्थितियों में प्रयुक्त बहुल भाषा है, परन्तु वेदों में जो रूप प्रयुक्त हुए हैं, उनमें बाद के दिनों से अन्तर है। यही कारण है कि वैदिक भाषा का प्रभाव बाद के दिनों में अन्य भाषाओं में देखने को मिलता है, क्योंकि संस्कृत ही इन भाषाओं की जननी है। वर्तमान में भारतीय संविधान में संगृहीत सभी भाषाओं का प्रभाव देखा जाता है।
    निम्नलिखित में से कौन-सी विश्व की पहली साहित्यिक रचमा मानी जाती है

    Aउपनिषद्
    Bऋग्वेद
    Cसामवेद
    Dअथर्ववेद
  • Question 1 - Select One

    इस गद्य को ध्यान से पढ़े और नीचे दीए गए प्रश्न का उत्तर देः
    हम परोपकार कई प्रकार से कर सकते हैं। हम धन के बल पर दुसरों का हीत कर सकते हैं ।भूखे को रोटी खिला सकते हैं ।नंते का दन ढकने के लिए वस्त्र दै सकते हैं ।धर्मशालाएं बनवा सकतै हैं। गरीबों के उपचार के औषधालय बनवा सकते हैं । यदि हम प्रभु की कृपा से धन से वंचित हैं, तो तनःमन से भी दुसरों की भलाई कर सकते ही अशिक्षिततों को शिक्षा दे सकते हैं । वास्तव में देखा जाए तो यही सच्चा दान है । इससे मानव अपने और परिवार के लिए कुछ सुखःशान्ति प्राप्त कर सकते हैं। इससे प्राप्त धन से बच्चो का पेट प।ल सकता है। इसके अतिरिक्त शारीरीक शक्ति द्वारा भी परकोप किया जा सकता है भूलैःभटके को राह दीखला सकते हैं प्यासे को पानी पिला सकते हैं अबलओ की रक्षा कर सकते हैं ।
    प्नश्नःभूलेः भटके मे कौन सा समास है?

    Aकर्मधारय
    Bद्वंद्व
    Cद्विगु
    Dतत्पुरुष समास
  • Question 1 - Select One

    संसार के सभी देशों में शिक्षित व्यक्ति की सबसे पहली पहचान यह होती है। कि वह अपनी मातृभाषा में दक्षता से काम कर सकता है। केवल भारत ही एक ऐसा देश है, जिसमें शिक्षित व्यक्ति वह समझा जाता है, जो अपनी मातृभाषा में दक्ष हो या न हो, किन्तु अंग्रेज़ी में जिसकी दक्षता असंदिग्ध हो। संसार के अन्य देशों में सुसंस्कृत व्यक्ति वह समझा जाता है, जिसके घर में । अपनी भाषा की पुस्तकों का संग्रह हो और जिसे बराबर यह पता रहे कि उसकी भाषा के अच्छे लेखक और कवि कौन हैं तथा समय-समय पर उनकी कौन-सी कृतियाँ प्रकाशित हो रही हैं? भारत में स्थिति दूसरी है। यहाँ घर में प्रायः साज-सज्जा के आधुनिक उपकरण तो होते हैं, किन्तु अपनी भाषा की कोई पुस्तक नहीं होती है। यह दुर्वस्था भले ही किसी ऐतिहासिक प्रक्रिया का परिणाम है, किन्तु वह सुदशा नहीं है दुर्वस्था ही है।
    इस दृष्टि से भारतीय भाषाओं के लेखक केवल यूरोपीय और अमेरिकी लेखकों से ही हीन नहीं हैं, बल्कि उनकी किस्मत चीन, जापान के लेखकों की किस्मत से भी खराब है, क्योंकि इन सभी लेखकों की कृतियाँ वहाँ के अत्यन्त सुशिक्षित लोग भी पढ़ते हैं। केवल हम ही नहीं हैं, जिनकी पुस्तकों पर यहाँ के तथाकथित शिक्षित समुदाय की दृष्टि प्राय: नहीं पड़ती। हमारा तथाकथित उच्च शिक्षित समुदाय जो कुछ पढ़ना चाहता है, उसे अंग्रेजी में ही । पढ़ लेता है यहाँ तक उसकी कविता और उपन्यास पढ़ने की तृष्णा भी अंग्रेजी की कविता और उपन्यास पढ़कर ही समाप्त हो जाती है और उसे यह जानने की इच्छा नहीं होती कि शरीर से वह जिस समाज का सदस्य है उसके मनोभाव उपन्यास और काव्य में किस अदा से व्यक्त हो रहे हैं।
    प्रस्तुत गद्यांश के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

    Aअन्य देशों में लोग अपने घरों में अपनी मातृभाषा के लेखकों की पुस्तकें रखते हैं
    Bभारत में उच्च शिक्षित लोग अपने घरों में हिन्दी भाषा की पुस्तकों को रखना चाहते हैं
    Cभारत के उच्च शिक्षित घरों में भौतिक सुविधाओं की हर प्रकार की सामग्री सकती है
    Dभारत के लोग अपनी मातृभाषा को अंग्रेजी से कम महत्त्व देते हैं
  • Question 1 - Select One

    निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर प्रश्नों के सही विकल्प चुनिये
    वायु प्रदूषण आज की प्रमुख समस्या है। जंगलों के कटने तथा खनिज ईंधन के जलने से वायु में कार्बन डाई-ऑक्साइड की मात्रा दिनों बढ़ रही है। विश्व पर्यावरण विकास आयोग' के अनुसार औद्योगीकरण के पूर्व वायु के प्रति 10 लाख में 280 कार्बन डाई-ऑक्साइड' थी। यह घनत्व अस्सी के दशक में 340 पहुंच गया तथा इक्कीसवीं शताब्दी के मध्य से अन्त तक यह 560 तक पहुंच जाएगा। वातावरण में छोड़ा जाने वाला धुआं अब सामान्य लकड़ी का धुआं न होकर अब उसमें कार्बन-ऑक्साइड के साथ-ही-साथ नाइट्रसऑक्साइड, धूल जैसे पदार्थों का आधिक्य भी हो रहा है। धातु कणों में सीसा, पारा, निकल, क्रोमियम, तांबा, आदि होते हैं। सीसे के जहर से मानव मस्तिष्क के तन्तु नष्ट हो जाते हैं। निकल, क्रोमियम से श्वास लेने में कष्ट होता है। फोम, रबर, रेफ्रिजरेशन, एयरोसोल कारखानों से वातावरण में घुलती गैस से प्राणवायु के स्रोत 'ओजन परत' के टूटने का खतरा 1986 में विदित हुआ है। अन्तरिक्ष में विभिन्न उपग्रहों को स्थापित करते समय वायुमण्डल की ओजोन प्रभावित होती है। विषभरी गैसें भवनों को भी प्रभावित करती हैं। वृक्ष वातावरण को शुद्ध करते हैं। एक औसत श्रेणी का वृक्ष 50 वर्षों में 50 हजार किलोग्राम ऑक्सीजन देता है। इन्हें काटकर मनुष्य वातावरण के सन्तुलन को बिगाड़ रहे हैं और वायु प्रदूषण को बढ़ावा दे रहे हैं।
    जंगलों के कटने से क्या हो रहा है।

    Aवायु में सल्फर बढ़ रहा है।
    Bकार्बन डाई ऑक्साइड बढ़ रही है
    Cतेजाब बढ़ रहा है।
    Dइनमें से कोई नहीं