Doubtnut Promotions Sticky

स्वतंत्र भारत का संपूर्ण दायित्व आज विद्यार्थी के ही ऊपर है, क्योंकि आज जो विद्यार्थी हैं, वे ही कल स्वतंत्र भारत के नागरिक होंगे। भारत. की उन्नति और उसका उत्थान उन्हीं की उन्नति और उत्थान पर निर्भर करता है। अतः विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने भावी जीवन निर्माण बड़ी सतर्कता और सावधानी के साथ करें। उन्हें प्रत्येक क्षण अपने राष्ट्र, अपने समाज, अपने धर्म, अपनी संस्कृति को अपनी आँखों के सामने रखना चाहिए। जिससे उनके राष्ट्र को कुछ बल प्राप्त हो सके। जो विद्यार्थी राष्ट्रीय दृष्टिकोण से अपने जीवन का निर्माण नहीं करते। वे राष्ट्र और समाज के लिए भार-स्वरूप होते हैं। विद्यार्थी का लक्ष्य विद्योपार्जन है। भली-भाँति विद्योपार्जन करके वह राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य का निर्वाह सुचारु रूप से कर सकता है। राजनीति इस लक्ष्य की पूर्ति नहीं कर सकती है? वह सरल एवं शुद्ध-हृदय विद्यार्थी के वश का रोग नहीं है। राजनीति छात्रों के अध्ययन में बाधा ही नहीं डालती वरन् उन्हें गुमराह भी कर देती है। अत: छात्रों को चाहिए कि सर्वप्रथम अपने आपको योग्य बनाने के बाद ही वे राजनीति क्षेत्र में कदम रखें।
प्रस्तुत गद्यांश का उचित शीर्षक दें

A

विद्यार्थी का लक्ष्य,

B

राजनीतिक का उद्देश्य,

C

राष्ट्र और राजनीति,

D

राष्ट्रीय दृष्टिकोण।

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A

|