Doubtnut Promotions Sticky

हमारे जीवन में उत्साह का विशेष स्थान है। किसी काम को करने के लिए सदा तैयार रहना तथा उस काम को करने में आनन्द अनुभव करना उत्साह का प्रमुख लक्षण है। उत्साह कई प्रकार का होता है परन्तु सच्चा उत्साह वही होता है जो मनुष्य को कार्य करने के लिए प्रेरणा दें। मनुष्य किसी भी कारणवश जब किसी के कष्ट को दूर करने का संकल्प करता है तब जिस सुख को वह अनुभव करता है वह सुख विशेष रूप से प्रेरणा देने वाला होता है। इसी उत्साह के लिए कहा भी गया है, 'साहस से भरी हुई उमंग का उत्साह है जिस भी कार्य को करने के लिए मनुष्य में कष्ट, दुख या हानि को सहन करने की ताकत आती है, उन सबसे उत्पन्न आनंद ही उत्साह कहलाता है। दान देने वाला व्यक्ति अपने भीतर एक विशेष साहस रखता है और वह है धन-त्याग का साहस। यही त्याग यदि मनुष्य प्रसन्नता के साथ करता है तो उसे उत्साह से किया गया दान कहा जाएगा। इसी प्रकार युद्ध क्षेत्र में वीरता दिखाने वाले तथा दया के लिए वीरता दिखाने वाले भी अपने-अपने क्षेत्र में उत्साह का कार्य करने वाले हैं।
वीरता' शब्द का विलोम है-

A

शूरता

B

कायरता

C

निर्भीकता

D

अधिकता

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B

Doubtnut Promotions Banner
|