Doubtnut Promotions Sticky

बोल्शेविकों ने गृह युद्ध के दौरान अर्थव्यवस्था को जारी रखने के लिए क्या किया?

लिखित उत्तर
Verified by Experts

रूस में बोल्शेविक मजदूरों का बहुमत वाला समूह था जिसका नेता लेनिन था। बोल्शेविक समाज एवं देश में परिवर्तन लाने के लिए क्रांतिकारी तरीकों को अपनाने में विश्वास करते थे। बोल्शेविकों ने गृह युद्ध के दौरान उद्योगों तथा बैंकों को राष्ट्रीयकृत रखा। उन्होंने समाजीकरण की हुई भूमि पर किसानों को खेती करने दी। बोल्शेविकों ने जब्त की गई भूमि के द्वारा यह दर्शाया कि सामूहिक कार्य क्या कर सकता है। केन्द्रीयकृतं नियोजन की एक प्रक्रिया लागू की गई। कर्मचारियों ने यह आंका कि अर्थव्यवस्था किस प्रकार कार्य करेगी और अगले 5 वर्षों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए। सभी मूल्य सरकार द्वारा निर्धारित किए जाते थे। केन्द्रीयकृत नियोजन से आर्थिक विकास को गति मिली। औद्योगिक उत्पादन बढ़ा (1929 से 1933 ई. के बीच में तेल, कोयले और इस्पात में 100 प्रतिशत वृद्धि हुई)। नए औद्योगिक नगर अस्तित्व में आए।

|
Updated on:21/07/2023

समान प्रश्न