Doubtnut Promotions Sticky

वन एवं वन्य जीवन का संरक्षण क्यों करना चाहिए?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

वन्य सम्पदा या वन की सुरक्षा के अग्रलिखित उपाय हैं—1. वृक्षों का काटना बन्द होना चाहिए। 2. केवल वे ही वृक्ष काटे जाएँ जो सूख जाएँ या जिन्हें कोई गंभीर बीमारी लग जाए और उनके स्थान पर नये वृक्ष लगाये जाने चाहिए। 3. वृक्षों की प्रति वर्ष गिनती की जानी चाहिए और वृक्षारोपण के लक्ष्य को पूर्ण करना चाहिए। 4. वन-महोत्सव मनाया जाना चाहिए। यह हमारे देश की वृक्षारोपण की परम्परा है जिसके अनुसार वन-महोत्सव में हजारों नये वृक्ष लगाये जाते हैं। 5. नये लगाये गये वृक्षों की देखभाल करनी चाहिए। 6. पुनर्वनरोपण की योजना लागू होनी चाहिए। 7. वन सम्पदा को दावानल से बचाने के लिए उचित प्रबंध होना चाहिए। वृक्षों को बीमारियों से बचाने के लिए रासायनिक दवाइयों का इस्तेमाल करना चाहिए।
पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए वन्य जीव का संरक्षण आवश्यक है। इसके लिए निम्नलिखित दो उपाय किए जा सकते हैं
1. सरकार को ऐसे कानून बनाने चाहिए जिससे शिकारियों को प्रतिबन्धित वन्य पशु का शिकार करने पर दंड मिलना चाहिए।
2. राष्ट्रीय पार्क और पशु-पक्षी विहार स्थापित किए जाने चाहिए जहाँ पर वन्य पशु सुरक्षित रह सकें।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions