Doubtnut Promotions Sticky

जल का संरक्षण एवं प्रबंधन की उपयोगिता को समझाएँ।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जल मानव तथा वन्य जीवों के जीवन का मुख्य आधार है। जल के बिना जीवन संभव नहीं। हमारी दिनचर्या जल के उपयोग के साथ ही प्रारंभ होती है। शौच क्रिया, स्नान, बर्तन, कपड़े धोने व पीने तथा भोजन बनाने में जल का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा आधुनिक समय में तकनीकी विकास के कारण जल का उपयोग सिंचाई, जल-विद्युत उत्पादन, मत्स्य पालन, जल यातायात तथा उपयोग आदि के लिए किया जाता रहा है। जल की माँग में काफी वृद्धि हुई है परन्तु जल की उपलब्धता में कमी आई है। जल की उपलब्धता में कमी के मुख्य कारण जल प्रबंधन की उचित व्यवस्था का अभाव है। अतः, जल संसाधन का उपयोग सुनियोजित ढंग से करके तथा जल स्रोतों का उचित प्रबंधन करके हम जल प्रणाली का संरक्षण कर सकते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions