Doubtnut Promotions Sticky

कॉपर के दो अयस्क के नाम लिखिए। कॉपर पाइराइट से ताँबा के निष्कर्षण की विधि का संक्षिप्त वर्णन करें। आवश्यकतानुसार समीकरण लिखें।

Text Solution
Verified by Experts

कॉपर के अयस्क (i) सल्फाइड अयस्क [कॉपर पाइराइट (CuFeS2)] (ii) ऑक्साइड अयस्क [मैलेकाइट Cu(OH)2CuCO3]
कॉपर पाइराइट (CuFeS2) से ताँबा का निष्कर्षण - कॉपर पाइराइट के अयस्क को फेन-प्लवन विधि से सांद्रित कर लिया जाता है। सांद्रित अयस्क का महीन चूर्ण परावर्तनी भट्ठी में वायुप्रवाह की उपस्थिति में भर्जित किया जाता है। फलस्वरूप Cu2S एवं Fes का मिश्रण प्राप्त होता है और अशुद्धियाँ ऑक्सीकृत होकर बाहर निकल जाती हैं।
2CuFeS2 +O2Cu2Sि +2FeS+SO2⏐ ⏐
Cu2S में थोड़ा कोक और बालू मिलाकर मिश्रण को ब्लास्ट फर्नेस (blast furnace) में अत्यधिक गर्म किया जाता है फलस्वरूप पर्याप्त ऊष्मा उत्पन्न होती है। Fes का अधिक भाग FeO में बदल जाता है जो बालू के साथ संयोग करके FeSiO3 (धातुमल) बनाता है।
2FeS+3O2 िि2FeO+2SO2()
Cu2S एवं शेष Fes को बेसेमर परिवर्तक में रखकर उसमें गर्म हवा का प्रबल झोंका प्रवाहित किया जाता है जिससे प्राप्त ताँबा फफोलेदार ताँबा कहलाता है।
2Cu2S+3O22Cu2O+2SO2
2Cu2O+Cu2S6Cu+SO2
ताँबे का शोधन विद्युत अपघटनी विधि द्वारा किया जाता है। फफोलेदार अशुद्ध ताँबा एवं शुद्ध ताँबे का चदरा क्रमशः धनोद (anode) एवं ऋणोद (cathode) बनाया जाता है। इस प्रकार अशुद्ध ताँबे का धनोद CuSO4, बनकर गलता है और शुद्ध ताँबा ऋणोद पर जमा होता है।
CuSO4Cu+++SO4
Cu2++2eCu
Cu+SO4CuSO4+2e
इस प्रकार प्राप्त ताँबा लगभग 99.9% शुद्ध होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions