तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास का आधुनिक आवर्त सारणी में तत्व की स्थिति से क्या संबंध है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

आधुनिक आवर्त सारणी तत्वों की परमाणु-संख्या पर आधारित है। परमाणु-संख्या, तत्व के परमाणु में उपस्थित प्रोटॉनों की संख्या के बराबर होती है। प्रोटॉनों की संख्या, इलेक्ट्रॉनों की संख्या के बराबर होती है। तत्वों के वर्गीकरण में परमाणु संख्या का महत्व तत्वों का उनके इलेक्ट्रॉनिक विन्यास के अनुसार रखने में सहायता करता है। अतः तत्वों के वर्गीकरण का वर्तमान आधार उनका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास है। इलेक्ट्रॉनिक विन्यास में कोश की संख्या आवर्त को दर्शाता है और बाहरी कोश के इलेक्ट्रॉन समूह की संख्या को दर्शाता है। इस प्रकार तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास का आधुनिक आवर्त सारणी में तत्व की स्थिति से संबंधित है।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions