Doubtnut Promotions Sticky

आधुनिक आवर्त नियम क्या है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

परमाणु संरचना के अध्ययन के क्रम में मोसले (1911) ने तत्वों के एक नए गुण, परमाणु संख्या का पता लगाया। किसी तत्व के लिए परमाणु संख्या मान स्थिर होता है तथा किसी भी दो तत्वों की परमाणु संख्या समान नहीं होती। इसलिए कहा जाता है कि परमाणु संख्या ही किसी तत्व का मौलिक गुण है न कि परमाणु भार। अतः बाद में परमाणु संख्या को आधार मानकर तत्वों का वर्गीकरण हुआ, आधुनिक आवर्त नियम इसी परमाणु संख्या पर आधारित है। इस नियम के अनुसार, तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुण उनकी परमाणु संख्या के आवर्त फलन होते हैं। आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को इसी नियम के अनुसार उनकी परमाणु संख्या के बढ़ते क्रम में सजाया गया है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions