Doubtnut Promotions Sticky

मेंडलीव की आवर्त सारणी से आधुनिक आवर्त सारणी सर्वोच्च है। कैसे?

Text Solution
Verified by Experts

मेंडलीव की आवर्त सारणी की तुलना में आधुनिक आवर्त सारणी अधिक उपयोगी है।
1.आधुनिक आवर्त सारणी तत्त्वों की परमाणु संख्या पर आधारित है, जबकि मेंडलीव की आवर्त सारणी तत्त्वों के परमाणु द्रव्यमान पर आधारित है। परमाणु द्रव्यमान की तुलना में परमाणु संख्या तत्त्व का अधिक मौलिक गुण है।
2. आधुनिक आवर्त सारणी में तत्त्वों को उनके इलेक्ट्रॉनिक विन्यास के अनुसार सजाया गया है। समान इलेक्ट्रॉनिक विन्यास वाले तत्त्व एक ही वर्ग के अंतर्गत रखे गए हैं। इसीलिए किसी वर्ग के सभी तत्त्वों के गुण समान होते हैं। विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक विन्यासवाले तत्त्व भिन्न-भिन्न गुणवाले होते हैं। अत: इन्हें भिन्न-भिन्न वर्गों में रखा गया है।
3. आधुनिक आवर्त सारणी की सहायता से तत्त्वों के गुणों की रासायनिक आवर्तता की व्याख्या संतोषजनक रूप से की जा सकती है। तत्त्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास की आवर्तता के कारण उनके गुणों में भी आवर्तता उत्पन्न होती है। चूँकि तत्त्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास की पुनरावृत्ति निश्चित अंतरालों पर होती है, अतः उनके गुणों में भी ऐसी ही पुनरावृत्ति होती है।
4. मेंडलीव की आवर्त सारणी की कई विसंगतियाँ आधुनिक आवर्त सारणी में दूर हो गयी हैं।
5. आधुनिक आवर्त सारणी में सामान्य तत्त्व, संक्रमण तत्त्व और उत्कृष्ट गैसें स्पष्ट रूप से अलग-अलग कर दी गयी हैं। धातु और अधातु तत्त्व भी अलग-अलग हैं। किन्तु मेंडलीव की आवर्त सारणी में तत्त्वों के विभिन्न प्रकार अलग-अलग नहीं हैं।
6. आधुनिक आवर्त सारणी में मेंडलीव की सारणी के उपवर्ग A और B बिल्कुल अलग-अलग कर दिए गए हैं और वर्गों की संख्याओं को 1,2,3,4.........., 18 तक अंकों में व्यक्त किया गया है।
7. आधुनिक सारणी को याद रखना अपेक्षाकृत आसान है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions